{"_id":"63fe1e826a804dbe0600d620","slug":"man-killed-in-distribution-of-stolen-goods-in-sangrur-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: चोरी के सामान के बंटवारे में तीन चोर भिड़े, दो ने मिलकर तीसरे को मार डाला, संगरूर की घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: चोरी के सामान के बंटवारे में तीन चोर भिड़े, दो ने मिलकर तीसरे को मार डाला, संगरूर की घटना
Tue, 28 Feb 2023 09:04 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 28 Feb 2023 09:04 PM IST
सार
एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि 27 फरवरी को स्वर्ण सिंह उर्फ सोमा निवासी गांव रामनगर छन्ना की हत्या मामले में बहन हरजीत कौर के बयान पर थाना शेरपुर में सतनाम सिंह और सुखचैन सिंह निवासी रामनगर छन्ना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के संगरूर जिले में चोरी के सामान के बंटवारे को लेकर तीन चोरों में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते इस झगड़े ने खूनी रूप ले लिया। दो चोरों ने मिलकर तीसरे की हत्या कर दी। उधर, संगरूर पुलिस ने 24 घंटे में ही मामले को सुलझा लिया है। वहीं दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि 27 फरवरी को स्वर्ण सिंह उर्फ सोमा निवासी गांव रामनगर छन्ना की हत्या मामले में बहन हरजीत कौर के बयान पर थाना शेरपुर में सतनाम सिंह और सुखचैन सिंह निवासी रामनगर छन्ना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि मृतक की सतनाम सिंह और सुखचैन सिंह के साथ गहरी दोस्ती थी। उक्त तीनों नशा करने के आदी हैं। तीनों ने गांव रामनगर छन्ना में चोरी की थी और चोरी के सामान के बंटवारे को लेकर इनका आपस में झगड़ा हो गया था। इसके बाद सतनाम सिंह और सुखचैन सिंह ने स्वर्ण सिंह की पीट पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन