फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man killed in accident in ludhiana

रेस में हार बैठा जिंदगी, लोगों ने दो बसें तोड़ी

Fri, 27 Mar 2015 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 27 Mar 2015 05:32 PM IST
विज्ञापन
man killed in accident in ludhiana

जुझार कंपनी की दो बसों के सवारी के लिए रेस लगाने के चक्कर में बाइक सवार कुचला गया, भड़के लोगों ने दो बसें तोड़ दीं। चंडीगढ़ रोड स्थित वर्धमान चौक के पास यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


हादसे के बाद वहां मौजूद लोग भड़क गए और सवारियों को बाहर निकाल बसों के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। सूचना मिलने के बाद भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। लोगों ने पुलिस के सामने भी बसों में तोड़-फोड़ की और उनमें आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।
विज्ञापन


हादसे में घायल हुए टिब्बा रोड निवासी अमजद को लोगों ने निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बस चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने टूटी हुई बसें भी कब्जे में ले ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमजद खान मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला सहारनपुर का रहने वाला है। यहां पर वह कढ़ाई का काम करता था।

शाल लेकर घर लौट रहा था, बस ने कुचल दिया

man killed in accident in ludhiana

वीरवार सुबह वह शेरपुर इलाके में कढ़ाई करने के लिए शाल लेने गया। शाल लेकर वह घर लौट रहा था। जब वह वर्धममान चौक के पास पहुंचा तो चंडीगढ़ की तरफ से जुझार कंपनी की दो बसें समराला चौक पर सवारी लेने के चक्कर में रेस लगाते हुए आ रही थी।

वर्धमान चौक पर अमजद रोड क्रॉस करने लगा तो एक बस ने उसे कुचल दिया। वह बुरी तरह से घायल हो गया। लोगों ने बस वाले को रोक लिया। दूसरी बस का चालक भी रुक गया।

लोगों का गुस्सा देख दोनों बसों के ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए। लोगों ने पहले अमजद को अस्पताल भेजा और उसके बाद बस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। लोगों ने बसों के शीशे पूरी तरह से तोड़कर बस क्षतिग्रस्त कर दी। लोग बस को आग के हवाले करने वाले थे।

इसी दौरान वहां पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने दोनों बसों को अपने कब्जे में लेकर थाना डिवीजन सात में भेजा। एसीपी पूर्वी गुरजीत सिंह ने कहा कि घायल की हालत गंभीर है।

पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बस मालिकों की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed