फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man Killed Father for Land and Property

जिसने उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी पिता का कातिल बना बेटा, मां-पत्नी और बच्चे घायल

Fri, 31 Jan 2020 12:42 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 31 Jan 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
man Killed Father for Land and Property
प्रतीकात्मक तस्वीर
शख्स पर हैवानियत ऐसे सवार हुई कि उसने अपने जन्मदाता का ही कत्ल कर दिया। वहीं उसकी मां-पत्नी और बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना हरियाणा के हिसार की है। स्याहड़वा गांव में जमीनी विवाद के चलते बुधवार रात एक बेटे ने अपनी पत्नी व बच्चों सहित अपने माता-पिता पर हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पिता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक व्यक्ति की पत्नी के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस को दिए बयान में हमले में घायल संतरा देवी ने बताया कि उनका बड़े बेटे शमशेर के साथ मकान के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसको लेकर करीब तीन माह पहले भी शमशेर ने अपने 70 वर्षीय पिता सतबीर पर हमला किया था। जिसके बाद शमशेर व अन्य के खिलाफ अगस्त 2019 को केस भी दर्ज करवाया गया था। जिस पर यह जमानत पर बाहर चल रहे थे।
विज्ञापन


संतरा देवी ने बताया कि बुधवार रात वह और पति सतबीर दोनों घर में सो रहे थे कि उसी दौरान शमशेर अपनी पत्नी राजबाला, दोनों बेटे, बेटी, व अन्य के साथ आया और आते ही उन पर लाठियों से हमला कर दिया। संतरा देवी ने बताया कि शोर मचाने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादा ने पड़पौतों के नाम करवाई थी जमीन

ग्रामीणों से हमले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे संतरा देवी के छोटे बेटे सुरेंद्र ने दोनों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां सतबीर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने अब संतरा की शिकायत पर 6 नामजद व 4 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 302 सहित अन्य धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। संतरा देवी ने बताया कि उनके पास दो बेटे और दो बेटियां हैं।

शमशेर के दादा होशियार सिंह ने अपनी 10 एकड़ जमीन को अपने दोनों पौते के नाम पर ट्रांसफर कर दिया था, लेकिन शमशेर अक्सर इसी बात को लेकर नाराज रहता था। संतरा ने बताया कि शमशेर अपने पिता सतबीर के साथ आए दिन किसी न किसी बात पर लड़ता रहता था। परिवार की ओर से समझाने पर भी वह बाज नहीं आता था।

संतरा देवी ने बताया कि शमशेर के पास अपना खुद का मकान है, लेकिन वह उनके मकान पर भी कब्जा जमाने के लिए उन्हें अक्सर घर से बाहर निकालने का प्रयास करता था। इसको लेकर भी वह झगड़ता रहता था।

मामले में संतरा देवी की शिकायत पर 6 नामजद व अन्य 4 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। जांच जारी है। आरोपी मौके से फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
- एएसआई सूरजमल, जांचकर्ता, मंगाली चौकी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed