{"_id":"431bb999e92b30bc214a824fad439eaa","slug":"man-dead-body-found-in-suspicious-condition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका, पंचकूला
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी देते हुए मृतक के भाई गुरबचन ने बताया कि पवन सियुड़ी में रहता था और बीडीपीओ कार्यालय के नजदीक एक कंपनी में कार्यरत था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रोजाना की तरह शनिवार को भी वह घर से काम पर निकला था, लेकिन जब वह घर नहीं लौटा तो रात करीब नौ बजे कंपनी के मालिक ने उन्हें सूचना दी की पवन की तबीयत खराब है और वह कालका अस्पताल में है। गुरबचन ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो उन्हें यह सूचना मिली की पवन की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अस्पताल में मौजूद कंपनी कर्मचारियों से उन्हें पता चला कि पवन कंपनी से शाम 7:30 बजे निकल गया था। कंपनी से जब अन्य कर्मचारी निकले तो उन्होंने पवन को रास्ते पर गिरा हुआ देखा। कर्मचारियों ने पिकअप की सहायता से पवन को कालका अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
गुरबचन ने बताया कि कंपनी कर्मचारियों ने बताया जब पवन को अस्पताल लाया गया था तब उसकी सांसें चल रही थीं। कालका थाना प्रभारी उमेद सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।