फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man committed suicide due to illegal relations of wife at abohar of punjab

पत्नी के कारण ट्रेन के नीचे कटा युवक, सुसाइड नोट से पता चली वजह

Mon, 16 Jan 2017 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Mon, 16 Jan 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
man committed suicide due to illegal relations of wife at abohar of punjab
पत्नी के अवैध संबंधों के चलते पति ने दी जान
एक युवक ने अपनी पत्नी के कारण ट्रेन के नीचे कटकर जान दे दी। पुलिस के हाथ लगे सुसाइड नोट में इसके पीछे का कारण पता चला। घटना पंजाब के अबोहर की है।
विज्ञापन


लोहड़ी से एक दिन पूर्व सेतिया कालोनी निवासी एक युवक द्वारा रेलगाड़ी के नीचे आकर आत्महत्या किए जाने के मामले में मृतक के घर से मिले सुसाइड नोट से नया खुलासा हुआ है। इसमें मरने वाले ने अपनी मौत के लिए पत्नी सहित उसके पूरे परिवार वालों को जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मरने वाले बाबूराम पुत्र भानीराम के भाई सुखदेव ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसकी भाभी चरनजीत कौर चन्नी के उत्तम नगर निवासी बिल्लू सिंह युवक के साथ संबंध थे। वह अकसर बिल्लू को अपने घर बुलाती थी।
विज्ञापन


बिल्लू ने भी यह बात पंचायत में स्वीकार करते हुए एक शपथ पत्र देकर भविष्य में चन्नी से न मिलने की बात कही और चरणजीत चन्नी ने भी ऐसी हरकत न करने की बात स्वीकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति, बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी महिला

man committed suicide due to illegal relations of wife at abohar of punjab
रोती हुई लड़की
सुखदेव सिंह के अनुसार कुछ दिनों पहले ही चन्नी पति व बच्चों को छोड़कर अपने ननिहाल परिवार के पास चली गई और पिछले छह माह से वह अपने ननिहाल में ही रह रही थी। उसका बिल्लू से प्रेम प्रसंग चलता रहा।

सुखदेव ने बताया कि 12 जनवरी को चन्नी के ननिहाल वालों ने बाबूराम को अपने घर बुलाया। वहां उसकी पत्नी सहित उसके मायके वालों ने उसे अपमानित किया। इससे परेशान होकर बाबूराम ने वहां से निकलते ही ट्रेन के आगे आकर अपनी जान दे दी।

जीआरपी पुलिस ने उस समय धारा 174 की कार्रवाई के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया था। बाद में घर से बाबूराम द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट उसकी अलमारी से बरामद हुआ था।

रेलवे थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट मृतक की जेब से नहीं बल्कि बाद में घर से मिला है जिसकी रिपोर्ट लीगल अथॉरिटी को भेजी गई है। वहां से मिलने निर्देशों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी, प्रेमी व उसके परिवार को बताया मौत का जिम्मेदार

man committed suicide due to illegal relations of wife at abohar of punjab
रोती हुई लड़की
सुसाइड नोट में बाबूराम ने लिखा था कि वह अपने चार वर्ष के बेटे व दो वर्ष की बेटी तथा अपने पूरे परिवार से माफी चाहता है कि वह अपनी पत्नी से दुखी होकर इस घटना को अंजाम दे रहा है। उसकी मौत के जिम्मेवार उसकी पत्नी चरणजीत कौर, पत्नी का प्रेमी बिल्लू पुत्र मंगतराम, चरणजीत कौर का मौसा, चरणजीत कौर की मां व उसके दो भाई और उसकी नानी हैं, जिनके कारण उसका जीना भी मुहाल हो रहा है।

चरणजीत कौर का मौसा चरणजीत की शादी कहीं और करना चाहता था ताकि तलाक के बाद उसके मकान व अन्य संपत्ति में हिस्सा ले सके। मृतक ने सुसाइड नोट में कहा है कि उन सबको कड़ी सजा मिलनी चाहिए, जिनके कारण वह अपने दो मासूम बच्चों को इस दुनिया में अकेला छोड़कर जा रहा है। उधर, मृतक बाबूराम के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से उक्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed