फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man commits suicide by jumping from second floor of hotel in Mohali

Mohali News: व्यापार में बार-बार हुआ नाकाम तो होटल की दूसरी मंजिल से कूदकर दी जान, ढकोली का मामला

Tue, 07 Mar 2023 12:45 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Mar 2023 12:45 AM IST
सार

मृतक ने बलटाना क्षेत्र में एक होटल के बाहर सिगरेट का खोखा खोला था। उसमें भी कामयाब नहीं हो सके तो वह दिमागी तौर पर परेशान रहने लगा। होटल में पुरानी पार्टनरशिप होने के कारण वाह टाइम पास करने अक्सर जाते थे। इस कारण छत पर जाने से उन्हें कोई रोकता नहीं था।

विज्ञापन
Man commits suicide by jumping from second floor of hotel in Mohali
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के मोहाली जिले के ढकोली में व्यापार में बार-बार नाकाम होने के बाद दिमागी तौर पर परेशान चल रहे एक 58 वर्षीय व्यक्ति ने एक होटल की दूसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर डेराबस्सी के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान कुलदीप शर्मा निवासी कैथल (हरियाणा) के रूप में हुई है। हालांकि मौजूदा समय में वह बलटाना में रहता था। वह पिछले एक साल से व्यापार को लेकर दिमागी तौर पर परेशान चल रहा था। 

विज्ञापन


मृतक की पत्नी ने बताया कि वह लंबे समय व्यापार में लगा था और कई अलग-अलग तरह के कामों में हाथ अजमाया लेकिन हर बार काम नहीं चलने के बाद जिंदगी से निराश होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। पत्नी ने बताया कि जिस होटल से उन्होंने छलांग लगाई है, उसमें उन्होंने कभी पार्टनरशिप की थी और एक साल पहले उन्होंने वहां से भी अपनी पार्टनरशिप खत्म कर दी थी। इसके बाद मृतक ने बलटाना क्षेत्र में एक होटल के बाहर सिगरेट का खोखा खोला था। उसमें भी कामयाब नहीं हो सके तो वह दिमागी तौर पर परेशान रहने लगा। होटल में पुरानी पार्टनरशिप होने के कारण वाह टाइम पास करने अक्सर जाते थे। इस कारण छत पर जाने से उन्हें कोई रोकता नहीं था।

विज्ञापन

स्टाफ ने बालकनी पर लेटे कुलदीप का सुसाइड से पहले बनाया वीडियो
होटल मालिक निपुण मित्तल और स्टाफ गुरबचन ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब एक बजे कुलदीप शर्मा आए और सीधा छत पर चले गए। छत पर जाने के बाद उन्होंने टॉप पर बने कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी और बालकनी पर लेट गए। दो दिन पहले भी वह इसी तरह बालकनी पर लेट गए थे। वहां करीब पौना घंटा ड्रामा किया था। इसके बाद उनकी पत्नी और बेटे को बुलाकर उन्हें समझा बुझाकर घर भेज दिया गया था। 

सोमवार को पता ही नहीं लगा कि वह कब ऊपर गए और कुंडी लगा ली। इसके बाद कमरे में मौजूद गुरबचन ने देखा कि कुलदीप शर्मा आज फिर से बालकनी पर लेट गए हैं। इसका उन्होंने वीडियो बनाया और नीचे उतरने को कहा। जब वह नीचे नहीं उतरे तो गुरबचन निपुण को बुलाने चला गया। बस इतनी देर में कुलदीप शर्मा ऊपर से नीचे कूद गए। उन्होंने पुलिस व परिजनों को इसकी जानकारी दी। निपुण मित्तल ने बताया कि मृतक उनके दूसरे पार्टनर राकेश गौर का ताऊ है और अक्सर यहां आता-जाता रहता था। उन्होंने बताया कि मृतक उनका पार्टनर भी रहा है लेकिन एक साल पहले उन्होंने अपनी पार्टनरशिप खत्म कर ली थी।
 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया था और पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक की पत्नी के बयान पर धारा-174 की कार्रवाई की गई है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। - दीपिंदर सिंह बराड़, एसएचओ थाना ढकोली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed