फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Commit Suicide in Ludhiana

Ludhiana: हर बात पर झगड़ा करती थी पत्नी, सास-साला देते थे धमकी, तंग आए युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 20 Mar 2024 05:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 20 Mar 2024 05:06 PM IST
सार

अजय कुमार द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसके भाई प्रमोद की शादी आरोपी महिला सीमा पासवान से करीब सात साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही सीमा पासवान ने झगड़ा शुरु कर दिया था। वह हर छोटी छोटी बात को लेकर प्रमोद के साथ झगड़ा करती थी और मायके चली जाती थी।

विज्ञापन
Man Commit Suicide in Ludhiana
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के हंबड़ा रोड स्थित प्रताप सिंह वाला इलाके में रहने वाले प्रमोद कुमार गोस्वामी ने ससुराल वालों से तंग आकर अपनी जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसका भाई उसे बुलाने गया तो अंदर शव लटकता मिला। पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें उसने अपनी पत्नी, सास और साले को मौत का जिम्मेदार बताया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद प्रमोद के भाई अजय कुमार गोस्वामी की शिकायत पर उसकी पत्नी रांची कालोनी थरीके निवासी सीमा पासवान, सास चंदा कली और साले राजू पासवान के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद प्रमोद का शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन


अजय कुमार द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसके भाई प्रमोद की शादी आरोपी महिला सीमा पासवान से करीब सात साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही सीमा पासवान ने झगड़ा शुरु कर दिया था। वह हर छोटी छोटी बात को लेकर प्रमोद के साथ झगड़ा करती थी और मायके चली जाती थी। जिसके बाद आरोपी उसका साला और सास भी प्रमोद को धमकियां देते थे। कुछ दिन पहले फिर से सीमा घरेलू बातों को लेकर झगड़ा कर चली गई। बाकी दोनों आरोपियों ने भी प्रमोद को धमकियां दी। वह उस पर लगातार हर काम के लिए दबाव बनाने में जुटे रहते थे। परेशान होकर प्रमोद ने मंगलवार दोपहर को घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला उन्नाव के गांव प्यारे खेड़ा इलाके के रहने वाले है। आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed