{"_id":"580e2a554f1c1bcd75bc26de","slug":"man-brutally-beaten-till-death-by-two-ladies-in-mohali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहालीः पीट-पीट कर ले ली युवक की जान, वजह बेहद मामूली-सी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहालीः पीट-पीट कर ले ली युवक की जान, वजह बेहद मामूली-सी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो महिलाओं और एक पुरुष ने पीट-पीट कर युवक की जान ले ली। इसके पीछे जो वजह सामने आई, वह बेहद मामूली सी निकली। घटना मोहाली की है। मुल्लांपुर में रेहड़ी चोरी के आरोप में दो महिलाओं और एक पुरुष ने युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी।
मृतक की पहचान अमरनाथ (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में समरिष्टा, पूनम व मीला चौधरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाए।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पत्नी नर्बदा ने पुलिस को बताया कि वह गांव तोगा में रहते हैं। उसका पति मजदूरी करता था। शनिवार रात पौने आठ बजे उसका पति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था।
विज्ञापन
इसके बाद उसने पूरी रात पति की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। जब वह रविवार सुबह गांव तोगा में फिर से पति को तलाश रही थी, इस दौरान उसे समरिष्टा व पूनम मिली।

इस तरह हुई पिटाई, अस्पताल में दम तोड़ा
डेमो
- फोटो : demo pic
मृतक की पत्नी ने बताया कि दोनों महिलाओं ने उसके पति (अमरनाथ) ने रात में उनकी रेहड़ी चोरी करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। दोनों उसे बुरा-भला भी कहा।
इसके बाद दोनों महिलाएं वहां से चली गई। कुछ देर बाद जब वह घर पहुंची, तभी लहूलुहान अवस्था में उसका पति वहां पहुंच गया। उसने सारी बात पत्नी को बताई। उसने कहा कि समरिष्टा, पूनम और मीला चौधरी ने उसे पीटा है।
इस कारण उसकी यह हालत हुई है। उसके सिर पर गहरे जख्म थे, जिससे खून बह रहा था। जख्मी पति को लेकर वह चंडीगढ़-16 स्थित जनरल अस्पताल पहुंची, वहां पर उसने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम अस्पताल के लिए रवाना हो गई। एएसआई सतिंदर सिंह ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टि की है।
दोनों परिवार यूपी के रहने वाले
इलाके में पहली बार महिलाओं ने पुरुष को पीटकर उसकी हत्या कर दी है। पता चला है कि दोनों परिवार यूपी के ही रहने वाले है। घटना की पूरे गांव में चर्चा है।