फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man beaten outside allahabad bank and canadian dollar missing

बैंक के बाहर युवक पर हमला, कनेडियन डॉलर व 42 हजार गायब

Thu, 05 Jan 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Updated Thu, 05 Jan 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
man beaten outside allahabad bank and canadian dollar missing
man beaten
न्यू चंडीगढ़ स्थित इलाहबाद बैंक के बाहर एक व्यक्ति को बुरी तरह से पीटा गया। इस दौरान व्यक्ति के कनेडियन डॉलर व 42 हजार डालर गायब हो गए। हमले में अमरीक सिंह निवासी सिंगारीवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पहले सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने सुरिंदर सिंह निवासी रसूलपुर व अमन निवासी मुल्लांपुर व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला र्दज किया है।
विज्ञापन


इस संबंधी पुलिस को दी शिकायत में अमरीक सिंह ने बताया कि यह घटना तीस दिसंबर की है। वह मुल्लांपुर स्थित इलाहबाद बैंक में किसी काम से आए थे। इसी बीच आधा दर्जन से अधिक लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने बिना कुछ पूछे उसे घेर लिया। जिसके बाद उससे मारपीट शुरू कर दी। उनके हाथ में तेज धार हथियार व रॉड थे।
विज्ञापन


इस दौरान हुई मारपीट में उसके 42 हजार व 260 कनेडियन डॉलर गायब हो गए। उसक शेर मचाने के बाद इलाके के लोग एकत्रित हुए तबतक आरोपी फरार हो चुके थे। मामले में पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी रिकॉर्डिंग पर टिकी उम्मीद
इस मामले पुलिस अब इलाके के लोगों से पूछताछ कर रही है साथ ही सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देख रही है। ताकि पता लगाया जा सके कि डॉलर का बैग व अन्य कौन ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed