{"_id":"66e91a6426d8ceb4ac05183a","slug":"man-beat-his-daughter-mercilessly-in-abohar-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहर में क्रूरता: मोबाइल देखने पर पिता ने बेटी को जमीन पर पटका, बचाने आई मां को भी नहीं बख्शा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अबोहर में क्रूरता: मोबाइल देखने पर पिता ने बेटी को जमीन पर पटका, बचाने आई मां को भी नहीं बख्शा
Tue, 17 Sep 2024 11:28 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:28 AM IST
सार
अबोहर के कमाईयांवाली ढाणी की रहने वाली आरती और उसकी बहन के बीच मोबाइल देखने को लेकर लड़ाई हो रही थी। इसी दाैरान घर आए उसके पिता ने बेटी को पीटा और उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्ची।
- फोटो : संवाद
विस्तार
अबोहर उपमंडल के तहत आती कमाईयांवाली ढाणी में एक युवक ने मोबाइल देखने पर अपनी मासूम बच्ची को निर्दयता से पीटा। आरोपी ने बच्ची को जमीन पर भी पटका। जब उसकी मां बचाने आई तो उससे भी मारपीट की। घायल बच्ची व उसकी मां को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
खुशबू ने बताया कि कल देर शाम उसकी 10 साल की बेटी आरती और उसकी छोटी बहन मोबाइल देखने को लेकर आपस में बहस कर रही थी। इसी दौरान उसका पति सुरेन्द्र मजदूरी कर आया। बच्चियों को लड़ता देख वह गुस्से में आया और उसने आरती को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सुरेन्द्र पर इस कदर हैवानियत सवार थी कि उसने कई बार आरती को जमीन पर भी पटका, जिससे उसके चेहरे पर काफी चोंटें आई और बाजू भी टूट गई। जब उसने अपनी बेटी को बचाया तो सुरेन्द्र ने उससे भी मारपीट की। मासूम बच्ची को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लड़की की मां ने पुलिस प्रशासन से उसके निर्दयी पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।