फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man arrested with theft jewellery

चोरी के एक लाख के गहनों के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Tue, 12 Apr 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
man arrested with theft jewellery
गिरफ्तार - फोटो : demo pics

लाखों के गहनों के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर आरोपी को पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। उस वक्त उसके पास चोरी के करीब एक लाख रुपये के गहने थे।

विज्ञापन


लिस ने बताया कि आरोपी की पहचान नयागांव स्थित आदर्श नगर के रहने वाले अशोक कुमार के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है की आरोपी के खिलाफ पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के खिलाफ लगभग दर्जन भर मामले चोरी व स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना पर आरोपी को रविवार दोपहर पैक के गेट के पास से काबू किया। पुलिस को इस दौरान उसके पास से सोने के कंगन, झुमके व चांदी के गहने बरामद हुए। बरामद गहनों की कीमत करीब एक लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिस जांच में सामने आया है की आरोपी ने यह सामान सकेतड़ी के एक घर से हफ्ते भर पहले ही चुराया था। इस बारे में पंचकूला पुलिस के पास रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed