फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man arrested in murder of his daughter in Moga

हत्यारा बना पिता: बेटी के चरित्र पर था शक, हत्या कर गंदे नाले में फेंका शव, पुलिस को दी गुमशुदगी की शिकायत

Thu, 21 Sep 2023 02:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Sep 2023 02:58 PM IST
सार

एसएसपी मोगा ने बताया कि लड़की के पिता बलदेव सिंह को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने ही अपने बेटी को मार कर उसका शव नाले में फेंक दिया था। आरोपी ने बेटी की हत्या करने के पांच दिन बाद पुलिस को उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी थी।

विज्ञापन
Man arrested in murder of his daughter in Moga
मृतका रमनदीप कौर - फोटो : फाइल

विस्तार

मोगा के गांव तारेवाला के गंदे नाले से पुलिस ने एक लड़की की गली सड़ी लाश बरामद की थी। अब पुलिस ने इस मामले में लड़की के पिता को ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बलदेव सिंह अपनी बेटी रमनदीप कौर के चरित्र पर शक करता था। 

विज्ञापन


उसने 11 सितम्बर को उसकी हत्या कर शव घर से थोड़ी दूर गंदे नाले में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ने 16 तारीख को चडिक थाना पुलिस को शिकायत की कि उसकी बेटी 11 सितम्बर से लापता है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सुक्खा दुनेके: मोगा के गांव का रहने वाला सुखदूल बन गया एनआईए का मोस्ट वांटेड, ऐसी है अपराध कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले पुलिस को गांव से सूचना मिली कि गंदे नाले से किसी की लाश मिली है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को मेयर और समाज सेवा सोसाइटी की मदद से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मिसिंग रिपोर्ट के चलते लड़की के परिवारवालों को बुलाया। सख्ती से पूछताछ में लड़की का पिता मान गए कि उसने ही अपनी बेटी की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया था। 

एसएसपी मोगा ने बताया कि उन्हें नाले से एक लड़की की गली सड़ी लाश मिली थी। शव के पैर बंधे हुए थे। लड़की के पिता बलदेव सिंह को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने ही अपने बेटी को मार कर उसका शव नाले में फेंक दिया था। आरोपी ने बेटी की हत्या करने के पांच दिन बाद पुलिस को उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी थी। पुलिस के अनुसार, बलदेव सिंह अपनी बेटी पर शक करता था। उसने उसे कई बार समझाया भी था। न मानने पर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed