फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man arrested for hitting another young man by car after minor argument in Chandigarh

मामूली बहस में दे दी मौत: तेज रफ्तार कार से आए युवक को कहा-एक्सीडेंट करेगा क्या, आरोपी ने गाड़ी से कुचल डाला

Tue, 03 May 2022 12:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 May 2022 12:33 PM IST
सार

सेक्टर-17 थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि आरोपी को सीसीटीवी फुटेज में कैद गाड़ी नंबर और मृतक के दोस्त के बयानों के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी से उसके दूसरे साथी के बारे में पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Man arrested for hitting another young man by car after minor argument in Chandigarh
युवक को कार से टक्कर मारता आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

चंडीगढ़ में मामूली बहस के बाद एक युवक ने दूसरे युवक को गाड़ी से कुचल डाला। वारदात सेक्टर-22 में हुई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नवांशहर के बंगा स्थित गांधी नंगर निवासी स्वप्न प्रीत सिंह (26) के रूप में हुई है। वहीं मृतक की पहचान डड्डूमाजरा कॉलोनी निवासी शुभम (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की कार भी कब्जे में ले ली है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सेक्टर-17 थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि आरोपी को सीसीटीवी फुटेज में कैद गाड़ी नंबर और मृतक के दोस्त के बयानों के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी से उसके दूसरे साथी के बारे में पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-22 चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात शुभम अपने दोस्तों के साथ सेक्टर-22 की मोबाइल मार्केट में आया था। सभी शराब के ठेके के अहाते से बाहर निकल रहे थे। वहीं दिल्ली नंबर कार में सवार दो युवक ठेके पर शराब लेने आए थे। चौकी प्रभारी ने बताया कि वे तेज रफ्तार कार से आए और ब्रेक मारी। शुभम और उसके दोस्तों की इसी बात को लेकर उनके साथ बहस हो गई। उन्होंने कहा कि क्या एक्सीडेंट करेगा। शुभम गाड़ी के आगे खड़ा था।

कुछ देर चालक ने गाड़ी रोककर रखी और कुछ ही देर बाद उसने शुभम के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। चालक ने शुभम को बोनट पर उठा लिया और काफी दूर ले जाकर नीचे फेंक दिया। शुभम के दोस्त ऑटो से शुभम को पीजीआई लेकर गए। पीजीआई से पुलिस को मामले की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। रविवार देर रात पीजीआई में शुभम की मौत हो गई। ओम प्रकाश ने बताया कि स्वप्नप्रीत की गाड़ी के नंबर की भी जांच की जा रही है। उसकी गाड़ी पर जो नंबर लगा है वो दिल्ली का है जबकि वह नवांशहर में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed