फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Major fire in Chandigarh sector 50 forest area

सेक्टर-52 के जंगलों में भीषण आग, 15 गाड़ियां मौके पर, दुकानों को खाली कराया गया

Mon, 24 Apr 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 24 Apr 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
Major fire in Chandigarh sector 50 forest area
सेक्टर-52 के जंगलों में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-52 स्थित जंगलों में रविवार देर रात अचानक तेज आग भड़कने से अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची दमकल विभाग की 15 गाड़ियां आग पर काबू पाने में खबर लिखे जाने तक लगी रहीं। तब तक जंगल के बाहरी आग पर कुछ हद तक काबू पाने में दमकल कर्मी सफल भी हो गए थे।
विज्ञापन


आग भड़कने की सूचना रात करीब 9 बजे फायर कंट्रोल रूम में मिली। इसके बाद सेक्टर-32, सेक्टर-38, मनीमाजरा, सेक्टर-17 फायर स्टेशन से सभी गाड़ियां पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तुरंत बुड़ैल जेल की ओर लपटें मारने वाली आग पर काबू करने की कोशिश की। किसी तरह आग की लपटों पर काबू करके दमकल कर्मी जंगल के अंदर घुसने में सफल हुए। देर रात तक आग पर काबू करने में टीम लगी रही।
विज्ञापन


तेज आंधी ने बढ़ाया दमकल कर्मियों की फजीहत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग के बीच में तेज हवाएं भी चल रही थीं। इसके कारण दमकल कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद दमकल कर्मियों ने आग की लपटों पर काबू कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी तरह की चिंगारी लगने के बाद जंगल में आग लगी और हवाओं ने उसमें घी का काम करके भड़का दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed