फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana Civil Hospital Newly Born 6 Babies Death Case

6 नवजातों की मौत, सरकार पर भड़के डाक्टर

Wed, 26 Nov 2014 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 26 Nov 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana Civil Hospital Newly Born 6 Babies Death Case

सिविल अस्पताल के नवनिर्मित मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल में दो दिन में छह बच्चों की मौत के बाद सेहत विभाग की कार्रवाई पर सरकारी डॉक्टर भड़क गए हैं। पीसीएमएस डॉक्टरों ने मंगलवार को अस्पताल में बैठक करके सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने साफ किया है कि यदि निर्धारित अवधि में सरकार ने डॉ. अलका मित्तल का सस्पेंशन और एसएमओ डॉ. आरके करकरा का तबादला वापस न लिया तो सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने भी सारे मामले की तह तक जाने के लिए एक जांच कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी में गायनी, पीडियाट्रिक, मेडिसिन के डॉक्टर और सर्जन शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों पर लगाए लापरवाही के आरोप

Ludhiana Civil Hospital Newly Born 6 Babies Death Case

सिविल अस्पताल में तैनात डॉ. अविनाश जिंदल और उनके साथियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि अगर डॉ. अलका और आरके करकरा पर दिए आदेशों को वापस न लिया गया तो शुक्रवार से कोई भी मरीज नहीं देखा जाएगा।

शनिवार को जिला स्तरीय और फिर सभी जिलों में हड़ताल की जाएगी। डॉक्टरों का आरोप है कि सरकार ने शार्टकट इंक्वायरी कर एक्शन लिया है जो गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि लोग पेट में पल रहे बच्चे का चेकअप नहीं करवाते हैं।

लास्ट स्टेज में जब बड़े अस्पताल तक के डॉक्टर आपरेशन से मना कर देते हैं तो वह सिविल अस्पताल में आ जाते हैं। अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सों, दर्जा चार और सिक्योरिटी के साथ-साथ मानिटर, इक्यूपमेंट और वेंटिलेटर की भी बहुत कमी है। इसके लिए सरकार को कई बार लिखित रूप में भी दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं की गई है।

सेहत मंत्री ने दिखाए कड़े तेवर

Ludhiana Civil Hospital Newly Born 6 Babies Death Case

नए खुले मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल में दो दिन में छह नवजात बच्चों की मौत के बाद सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने कड़े तेवर अख्तियार कर लिए हैं। ज्याणी ने मंगलवार को सिविल अस्पताल में डॉ. रेणु को नया मेडिकल सुपरिंटेंडेंट नियुक्त कर दिया।

इस संबंध में मंगलवार को ज्याणी ने विभाग के उच्चाधिकारियों की बैठक करके आवश्यक निर्देश जारी किए। साथ ही जिले के सिविल सर्जन को निर्देश दिए गए हैं कि वे अस्पताल के कामकाज की खुद मॉनीटरिंग करें।

ज्याणी ने साफ किया कि विभाग में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने डीसी रजत अग्रवाल को भी जांच रिपोर्ट सात दिन में देने के निर्देश दिए हैं।

नए डॉक्टरों की भर्ती जारी रहेगी

ज्याणी ने कहा कि अस्पताल में नए डॉक्टरों की भरती के लिए प्रक्रिया जारी है। इस मुद्दे को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सामने भी उठाया गया है।

ज्याणी ने कहा कि सभी रिक्त पदों पर नई भरती की जाएगी ताकि मरीजों को बेहतर सेहत सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें। उन्होंने हेल्थ डायरेक्टर को भी अस्पतालों के कामकाज सुधारने को कहा। इस अवसर पर विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

एसएमओ को नहीं मिला कोई नोटिस

Ludhiana Civil Hospital Newly Born 6 Babies Death Case

नवजात बच्चों की मौत के मामले में एसएमओ को भी ट्रांसफर किया गया है। एसएमओ डॉ. आरके करकरा ने कहा कि उन्हें अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि दो डॉक्टरों रेणु और मंदीप को रखा गया है। अब 4 डाक्टर अस्पताल में हो गए हैं। अन्य कमियों को भी पूरा किया जा रहा है।

क्या जल्दी थी विंग खोलने की
सिविल अस्पताल में स्टाफ और अन्य कमियों के बारे में उच्चाधिकारियों को भी कई बार कहा जा चुका है। पहले अस्पताल में कमियां अभी पूरी नहीं की गई और नया जच्चा बच्चा विंग खोल दिया गया। जिसमें 100 बैड लगाए गए और डॉक्टर सिर्फ तीन हैं।

आउटस्टैंडिग अवार्ड से सम्मानित है डॉ. अलका
डॉ. अलका को लगातार अच्छा कार्य करने के लिए मार्च 2012 में आउटस्टेंडिंग परफार्मेंस के लिए अवार्ड दिया जा चुका है। अलका ने कहा कि एक तरफ तो सरकार उन्हें अवार्ड दे रही है और दूसरी तरफ उन्हें सस्पेंड किया जा रहा है। कोई भी उनकी ओर से किए गए काम की प्रशंसा नहीं कर रहा।

नहीं है नर्सरी बैकअप

Ludhiana Civil Hospital Newly Born 6 Babies Death Case

डॉक्टरों ने कहा कि जब बच्चा पैदा होता है तो उसे नर्सरी बैकअप में भेजा जाता है। अस्पताल में नर्सरी बैकअप न होने के कारण सीएमसी के नर्सरी बैकअप में रेफर किया जाता था। ये ऐलान सरकार ने अपनी कर्मियों को देखते हुए किया था। लेकिन सरकार ने इस डील को भी पिछले दिनों में खत्म कर दिया। अब ऐसे में बिना सुविधा के डाक्टर भी क्या कर सकते हैं।

ट्रांसफर के डर में कर रहे काम
डाक्टरों ने कहा कि इतने लंबे समय से डर कर कार्य कर रहे हैं। सरकार अस्पताल में पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया नहीं करा रही है। अब तक आवाज को इसलिए नहीं उठाया गया क्योंकि नौकरी का डर था। डर था कि कहीं ट्रांसफर दूर न कर दे। आज मजबूर होकर प्रदर्शन पर उतारू होना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed