फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana a youth murdered in New Zealand

Ludhiana: न्यूजीलैंड में लुधियाना के युवक की हत्या, आठ महीने पहले गया था, वारदात से घरवाले हैरान

Thu, 01 Feb 2024 12:10 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव/लुधियाना (लुधियाना)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव/लुधियाना (लुधियाना) Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Feb 2024 12:10 AM IST
सार

मृतक गुरप्रीत तीन बहनों का इकलौता भाई था। अपनी शादी के बाद आठ महीने पहले ही वह न्यूजीलैंड गया था। वहीं आने वाली छह फरवरी को उसकी पत्नी को भी न्यूजीलैंड जाना था। मगर इस बीच हत्या की खबर से पूरे परिवार में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Ludhiana a youth murdered in New Zealand
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यूजीलैंड के शहर ऑकलैंड में लुधियाना के गांव पमाल के नौजवान गुरप्रीत सिंह मल्ली की हत्या कर दी गई। परिवार को इसकी सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से मिली। गांव पमाल के सरपंच जगदीश सिंह जग्गी ने बताया कि मृतक गुरप्रीत का परिवार मूलरूप से अमृतसर से है। मृतक के पिता निशान सिंह पिछले लंबे समय से उनके गांव के गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी सिंह की सेवा निभा रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुरप्रीत सिंह तीन बहनों का इकलौता भाई था और वह पढ़ाई करने न्यूजीलैंड गया था। करीब आठ माह पहले वह अपनी शादी के बाद न्यूजीलैंड गया था। परिवार को मंगलवार रात को सोशल मीडिया से पता चला कि उनके बेटे की ऑकलैंड शहर में हत्या कर दी गई है। हत्या कैसे हुई और किसने की इसके बारे में परिवार को कुछ पता नहीं चल पाया है। वह लगातार इस बात का पता लगाने में जुटे हैं।

विज्ञापन

गुरप्रीत शादी के कुछ समय बाद यानी की आठ महीने पहले न्यूजीलैंड चला गया था। वह अपनी पत्नी को भी वहां बुलाने की तैयारी कर चुका था। छह फरवरी को गुरप्रीत की पत्नी को न्यूजीलैंड जाना था और उसकी टिकट भी हो चुकी थी। मगर जब परिवार को गुरप्रीत की मौत की खबर मिली तो सभी हैरान हो गए। मृतक गुरप्रीत सिंह के पिता निशान सिंह वकीलों से सलाह करके न्यूजीलैंड जाने की तैयारी कर रहे हैं ताकि वह अपने बेटे की मौत का कारण जान सके और शव को भारत ला सके।

बहन बोली- मेरे भाई का शव मंगवा दें

भाई की मौत का पता चलते ही परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है। इस दौरान मृतक के बहन अमनदीप कौर ने अपील करते कहा कि उसके भाई का शव भारत मंगवा कर उन्हें सौंपा जाए। उन्होंने कहा कि अब वह तीन बहन रह गई हैं। उन्हें अंतिम बार उसका चेहरा तो दिखा दिया जाए। बहन अमनदीप कौर ने कहा उन्हें नहीं पता कि उसके भाई की हत्या क्यों की गई है, जबकि उसका भाई सिर्फ अपने काम से मतलब रखता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed