फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Love couple swallows poison in hotel in Amritsar of Punjab

Amritsar News: प्रेमी जोड़े ने होटल में निगला जहर, महिला की मौत, युवक अस्पताल में भर्ती

Fri, 29 Sep 2023 01:18 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Sep 2023 01:18 AM IST
सार

प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों में प्रेम संबंध थे। जानलेवा कदम उठाने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। दोनों ने होटल के कमरे में जहरीला पदार्थ निगला था। जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि युवक के होश में आने पर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
Love couple swallows poison in hotel in Amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

अमृतसर के चौक करोड़ी में एक होटल में रहने आए प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसका पता गुरुवार सुबह उस समय चला, जब दरवाजा न खुलने पर कर्मचारियों ने खटखटाया। सूचना के बाद होटल में पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो पाया कि प्रेमी जोड़ा गंभीर हालत में पड़ा था। उन्हें पुलिस ने अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवक गुरु नानक देव अस्पताल में उपचाराधीन है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि युवती की पहचान नहीं हुई और शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। युवक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी अजय के रूप में बताई जा रही है। वह महिला साथी के साथ गुज्जरपुरा एरिया की शर्मा कालोनी में किराये के घर पर रहता है।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों में प्रेम संबंध थे। जानलेवा कदम उठाने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। दोनों ने होटल के कमरे में जहरीला पदार्थ निगला था। जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि युवक के होश में आने पर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं पुलिस महिला की पहचान के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed