फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   love couple of himachal commit suicide in hotel

'...तो मरकर एक हो रहे हैं' लिखकर जान दे दी

Thu, 12 Feb 2015 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Thu, 12 Feb 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
love couple of himachal commit suicide in hotel

हिमाचल के एक प्रेमी जोड़े ने हरियाणा के यमुनानगर के रेलवे रोड स्थित एक निजी होटल में जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव बिस्तर पर पड़े मिले। मौके से प्रेमिका की डायरी मिली है।

विज्ञापन


हिमाचल के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र के गांव डोईवाला निवासी मलकीत (35) का क्षेत्र के ही गांव ब्यास निवासी रचना (22) के साथ कुछ समय से प्रेम प्रसंग था। मलकीत शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। सोमवार को दोनों घर से भाग निकले। दोनों ने कहीं पर शादी की और यमुनानगर आ गए।
विज्ञापन


शादी के जोड़े में हाथों में चूड़ा पहनकर रचना मलकीत के साथ रेलवे रोड स्थित प्रिंस होटल में दोपहर करीब दो बजे पहुंची। यहां मलकीत ने ड्राइविंग लाइसेंस की आईडी देकर रचना को अपनी पत्नी बताकर कमरा लिया। उसके बाद दोनों होटल के कमरा नंबर 103 में चले गए। इसके बाद शाम सात बजे मलकीत ने होटल में रह रहे एक व्यक्ति से फोन लेकर अपने किसी परिचित से फोन कर कुछ बातचीत की। उसके बाद वे कमरे में जाकर सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब आठ बजे होटल में रह रहे व्यक्ति के पास मलकीत के परिजनों का फोन आया तो उसने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर होटल प्रबंधक को सूचना दी गई। होटल प्रबंधक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे

दरवाजा अंदर से बंद होने पर दरवाजे के ऊपरी सिरे पर लगा शीशा तोड़कर अंदर देखा तो दोनों प्रेमी बिस्तर पर मृत पड़े थे और आपस में लिपटे हुए थे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के पास से एक डायरी बरामद की।

पुलिस ने डायरी और होटल से मिली जानकारी के आधार पर मृतकों के परिजनों को सूचित किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया।

प्रेमिका ने डायरी में सिंदूर से लिखा सुसाइड नोट

love couple of himachal commit suicide in hotel

मृतकों के पास से पुलिस ने एक डायरी बरामद की है जिसमें प्रेमिका ने सिंदूर से लिखा कि ‘जीते जी तो हम एक न हो सके, लेकिन मर कर तो हम एक हो रहे हैं, हो सके तो दोनों परिवार हमें माफ कर देना। हमारे मरने के बाद दोनों परिवार हमें इकट्ठे ले जाना।’ डायरी के अंतिम पन्ने पर मृतका ने लिखा, ‘आई लव यू मलकीत’। पुलिस ने डायरी को सुसाइड नोट मानकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

फोन के बाद बिगड़े हालात
सोमवार दोपहर दो बजे होटल में कमरा बुक करने के बाद मलकीत और उसकी प्रेमिका रचना कमरे में सामान रखकर घूमने के लिए निकल गए। लगभग साढे़ छह बजे वे होटल वापस आए। बताया जा रहा है कि इस दौरान मलकीत ने अपने घर फोन किया लेकिन बैलेंस खत्म होने पर बात अधूरी रह गई।

इसके बाद मलकीत ने होटल में पहले से रह रहे एक व्यक्ति से फोन लेकर अपने घर फोन किया। फोन पर बातचीत के दौरान मलकीत ने कहा था कि अगर आपको हमारा यह रिश्ता मंजूर है तो हमें लेने आ जाना। इसके बाद फोन कट गया और मलकीत अपसेट हो गया। उसके बाद मलकीत अपने कमरे में चला गया। उसके बाद क्या हुआ इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।

दस मार्च को होनी थी युवती की शादी

love couple of himachal commit suicide in hotel

पांवटा साहिब क्षेत्र के प्रधान रूपेंद्र ने बताया कि मलकीत और रचना में लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। मलकीत की शादी लगभग दस साल पहले हो चुकी थी। उसका बेटा और बेटी भी हैं। शादी के बाद भी लड़की से प्रेम प्रसंग होने पर दोनों के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसको लेकर दोनों के परिजनों के बीच कई बार पंचायतें भी हुईं लेकिन मसला हल नहीं हुआ।

युवती के भाई मनोज ने बताया कि उसकी बहन रचना की शादी 10 मार्च को देहरादून के एक युवक के साथ तय हुई थी। एक साल पहले दोनों की सगाई हो गई थी।

रविवार को उसकी बहन रचना को उन्होंने ऑटो में जाते हुए देखा, तो सोचा कि किसी सहेली के यहां जा रही होगी, लेकिन जब वह घर आए तो यहां अलमारी में रखे एक लाख रुपये में से 70 हजार रुपये की नकदी गायब थी जिस पर उन्हें मलकीत के साथ जाने का शक हुआ।

वीरेंद्र कुमार विज, डीएसपी हेड हेडक्वार्टर, यमुनानगर ने बताया कि मृतकों के पास से मिली डायरी में सुसाइड होने की पुष्टि हुई है। फोरेंसिक टीम द्वारा जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में मृतकों की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed