संदिग्ध हालात में युवक-युवती ने खाया जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार का दर्दनाक अंजाम। युवक और नाबालिग लड़की के बीच प्रेम संबंध बने और दोनों ने कर ली खुदकुशी। मामला हरियाणा के हिसार का है।
सेक्टर 27-28 में एक युवक और नाबालिग लड़की दोनों के शव फैक्टरी की छत पर पडे़ मिले हैं। किशोरी सुबह से ही घर से गायब थी। उसके परिजनों ने जब उसकी तलाश की तो साथ वाली फैक्टरी की छत पर एक युवक और किशोरी दोनों के शव पड़ मिले। मामले की सूचना फैक्टरी मालिक ने पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया। शव के पास पुलिस को जहरीले पदार्थ की शीशी मिली है। लड़के के शव की पहचान गांव सातरोड खास निवासी 24 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है।
अंतिम संस्कार के लिए दोनों के शव परिजनों को सौंपा
जानकारी के अनुसार किशोरी का पिता पिछले दस महीने से एक फैक्टरी में चौकीदार था। वह परिवार सहित यहीं रह रहा था। किशोरी का गांव सातरोड निवासी सोनू के साथ संपर्क हो गया। सोनू खेती बाड़ी का काम करता था।
परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि किशोरी सुबह घर से गायब हो गई। परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो पड़ोस में ही एक फैक्टरी में एक लड़के सोनू के साथ मृत अवस्था में मिली। दोनों ने फैक्टरी की दूसरी मंजिल की छत पर जाकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई की है।
नरेश कुमार, हेड कांस्टेबल कैंट चौकी प्रेजी जोड़े ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की है। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया है। परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।