फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loot with petrol pump worker after shooting in Amritsar

Amritsar: पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मार लूटे 25 हजार, बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने की वारदात

Tue, 27 Jun 2023 10:08 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 27 Jun 2023 10:08 AM IST
सार

पेट्रोल पंप से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। गुरशेर सिंह ने बताया कि सोमवार शाम वह पेट्रोल पंप पर गाड़ियों में पेट्रोल भर रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर तीन नकाबपोश वहां पहुंचे। लुटेरों ने पैसे उसके हवाले करने को कहा। मना करने पर आरोपियों ने पैर में गोली मार दी।

विज्ञापन
Loot with petrol pump worker after shooting in Amritsar
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अमृतसर में मेहता रोड पर बाइक पर सवार तीन नकाबपोशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को गोली मारकर उससे 25 हजार रुपये लूट लिए। नकाबपोश वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ludhiana Crime News: हथियारों के बल पर पेट्रोल पंप से 35 हजार लूटे, सीसीटीवी में आरोपी कैद
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। गुरशेर सिंह ने बताया कि सोमवार शाम वह पेट्रोल पंप पर गाड़ियों में पेट्रोल भर रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर तीन नकाबपोश वहां पहुंचे। लुटेरों ने पैसे उसके हवाले करने को कहा। उसने जब इसका विरोध किया तो एक नकाबपोश ने पिस्तौल निकालकर उस पर तान दी। वह डर कर पीछे हटा तो एक लुटेरे ने उसकी टांग में गोली मार दी। दूसरे लुटेरे ने उसकी जेब से 25 हजार रुपये निकाल लिए। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान लुटेरों का तीसरा साथी अपनी बाइक को लगातार स्ट्रार्ट किए वहीं खड़ा रहा। लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed