फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   loot with factory worker in Kundli industrial area of Sonipat

Sonipat: काम से लौट रहे फैक्टरी कर्मी से 5100 रुपये की लूट, बाइक पर आए तीन युवकों ने मारपीट कर छीने

Mon, 25 Mar 2024 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 25 Mar 2024 12:10 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जिला कासगंज के गांव नगला भवानी निवासी देवेंद्र दादा भैया मंदिर के पास कुंडली में किराए पर रहता है। रात पौने नौ बजे वह फैक्टरी से कमरे पर जाने के लिए निकला था। जब वह कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी के सामने पहुंचा तो एक बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उस पर हमला कर पैसे लूट ले गए।

विज्ञापन
loot with factory worker in Kundli industrial area of Sonipat
सोनीपत में लूट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी कर्मी पर हमला कर तीन युवक 5100 रुपये लूटकर भाग गए। घायल युवक ने एक आरोपी को पहचान लिया। मेडिकल कराकर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला कासगंज के गांव नगला भवानी निवासी देवेंद्र ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह फिलहाल दादा भैया मंदिर के पास कुंडली में किराए पर रहता है। वह कुंडली स्थित फैक्टरी में नौकरी करता है। रात पौने नौ बजे वह फैक्टरी से कमरे पर जाने के लिए निकला था। जब वह कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी के सामने पहुंचा तो एक बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे। तीनों ने आते ही उस पर हमला कर दिया। उसे लात-घूसे मारने लगे। उसकी पिटाई कर युवक उससे 5100 रुपये लूटकर भाग गए।
विज्ञापन


उसने एक युवक को पहचान लिया। वह गांव गढ़ी कुंडली का भोलू था। वह दो अन्य को भी सामने आने पर पहचान सकता है। चेहरे पर ज्यादा चोट होने के कारण वह डर गया और कमरे पर चला गया। उसने अपने चाचा इंद्रपाल को मामले से अवगत कराया। उसके बाद डायल 112 पर कॉल की और मेडिकल करवाने चला गया। इसके बाद उसने थाने में जाकर मामले की शिकायत दी। पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम युवकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed