{"_id":"5b97b69f867a557f6d0af539","slug":"loot-of-six-lakhs-twenty-five-thousand-in-gun-point-from-two-person-in-ludhiana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लुटेरा आया, तमंचा लगाकर बोला- मेरी बेटी को छेड़ता है... फिर जो हुआ देखकर सब सन्न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरा आया, तमंचा लगाकर बोला- मेरी बेटी को छेड़ता है... फिर जो हुआ देखकर सब सन्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Updated Wed, 12 Sep 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुटेरा आया और युवक की कनपटी पर तमंचा लगा बोला तुम मेरी बेटी को छेड़ते हो। इसके बाद जो हुआ वो देखकर सभी सन्न रह गए। पंजाब के लुधियाना में लूट की अजीब वारदात सामने आई है। लुधियाना के जगरांव स्थित सिंगला नर्सिंग होम के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने गोली मारने की धमकी देकर सीएमएस कंपनी के कर्मचारी गुरविंदर सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी कमालपुर से ढाई लाख की नकदी लूट ली और फरार हो गए। नकदी वाले जिस बैग को लुटेरों ने गुरविंदर से लूटा उसमें इलाके के 14 एटीएम मशीनों की चाबियों समेत बैंक की कुछ चेकबुक भी थी।
सूचना मिलते ही एसपीडी तरुण रत्न, डीएसपी प्रभजोत कौर, डीएसपी हरपिंदर कौर, एसएचओ सीटी जसपाल सिंह, एसएचओ सीआईए स्टाफ लखबीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। गुरविंदर सिंह से जानकारी हासिल करने के साथ-साथ इलाके की कई सीसीटीवी फुटेज बरामद की है। इसमें लुटेरे लूट की घटना को अंजाम देकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

छेड़छाड़ का लगाया आरोप
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस को दिए बयान में गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह सरकारी विभागों सहित इश्योरेंस कंपनियों, आर्मी कैंटीन समेत कई अन्य विभागों का कैश इकठ्ठा कर बैंकों में जमा करवाने का काम करता है। इसके अलावा बैंकों के एटीएम में कैश भरने की जिम्मेदारी भी सीएमएस कंपनी के पास है। मंगलवार को वह जगरांव की आर्मी कैंटीन से सवा दो लाख रुपये लेकर आईडीबीआई बैंक में जमा करवाने के लिए जा रहा था। इसके अलावा उसके पास 20-25 हजार की नकदी बैग में अलग से पड़ी थी। इलाके के 14 एटीएम की चाबियों सहित कुछ चेकबुक भी बैग में थी।
दोपहर सवा एक बजे वह जगरांव मोगा रोड के पास स्थित सिंगला नर्सिंग होम के पास से बाइक से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। पहले उन्हें यह कहकर गालियां देने लगे की वह उनकी लड़कियों को छेड़ता है। इसके बाद लुटेरों ने गोली मारने की धमकी देकर उनका बैग छीन लिया। छीना झपटी के दौरान लुटेरों ने उनसे मारपीट भी की और बैग लेकर फरार हो गए।
गौरतलब है कि पिछले दिनों सुरेंद्रा एंड कंपनी के मालिक साहिल गुप्ता से भी लुटेरे आंखों में मिर्च डालकर ढाई लाख लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई थी कि बेखौफ लुटेरो ने एक और लूट को अंजाम दे डाला। थाना सीटी जगरांव में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपीडी तरुण रत्न ने बताया कि लुटेरों की सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले ली है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गन-प्वाइंट पर कारोबारी के बेटों से पौने चार लाख लूटे
लूट
- फोटो : self
वहीं एक अन्य मामले में लुधियाना के दुगरी के निर्मल नगर में एक ऑफिस में घुस कर तीन नकाबपोश लुटेरों ने कारोबारी के बेटों को गन प्वाइंट पर लेकर 3.75 लाख रुपये लूट लिए। कारोबारी के बेटे के विरोध करने पर लुटेरों ने पहले उस पर सलगर से वार किया। फिर जाते हुए दहशत फैलाने के लिए तीन हवाई फायर किए। एक के बाद एक तीन फायर की आवाज सुन कर इलाके में सनसनी फैला गई।
सूचना मिलने पर एडीसीपी-2 सुरिंदर लांबा, एडीसीपी (हेडक्वार्टर) दीपक पारिक, एसीपी रमनदीप सिंह भुल्लर, एसीपी सरताज सिंह और थाना दुगरी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास के इलाके की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई फुटेज नहीं मिली है। दुगरी फेस-1 के रहने वाले आरएस टारजन ने बताया कि उसके पास ब्रिटानिया बिस्कुट की डिस्ट्रीब्यूटरशिप है। उसका ऑफिस निर्मल नगर स्थित गली नंबर-2 में है।
रात करीब नौ बजे वह ऑफिस बंद कर देते हैं। सोमवार रात उसके दो बेटे ऑफिस में बैठे हुए थे। कारोबारी के बेटों हनी और सिमरन ने बताया कि वह ऑफिस बंद कर निकलने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान तीन युवक ऑफिस में घुसे। तीनों के पास देसी कट्टे थे। दो युवकों ने चेहरा छुपाने के लिए मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ था, जबकि तीसरे युवक ने कोई कपड़ा नहीं लिया हुआ था। लुटेरों ने अंदर आते ही उन्हें गन प्वाइंट पर लिया और उनके पास पड़े 3.75 लाख रुपये लूट लिए।
एडीसीपी-2 सुरिंदर लांबा ने बताया कि वारदात करते वाले तीन लुटेरे थे जो बिना नंबर प्लेट की प्लसर बाइक पर थे। उन्होंने कारोबारी के बेटों पर गन प्वाइंट पर लेकर 3.75 लाख रुपये लूट लिए। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।