फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loot in cooperative Bank  of Chandigarh 

चंडीगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में बड़ी वारदात, कैशियर की कनपटी पर पिस्टल तान लूटे 8.65 लाख

Mon, 08 Feb 2021 01:52 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Feb 2021 01:52 PM IST
सार

  • पुलिस चौकी से सटे चंडीगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में हुई वारदात
  • सुबह 11.30 बजे मास्क व काले रंग की जैकेट पहने पहुंचा था युवक 
  • पिस्टल तानकर बोला- पैसे वाला बैग दो नहीं तो गोली मार दूंगा
  • घबराए कैशियर ने रुपयों से भर बैग दिया तो लेकर फरार हुआ लुटेरा

विज्ञापन
Loot in cooperative Bank  of Chandigarh 
लूट के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर 61 में पुलिस चौकी से सटे चंडीगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में सोमवार सुबह पिस्टल के बल पर एक लुटेरा 8.65 लाख रुपये लूटकर फरार हो गया। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है। मोहाली निवासी कैशियर अमरजीत सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11.30 बजे वह अपने केबिन में बैठा था। तभी मास्क व काले रंग की जैकेट पहने एक युवक आया। उसकी उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच होगी।

विज्ञापन


आते ही युवक ने उन पर पिस्टल तान दी और बोला कि पैसे वाला बैग दे दो, वरना शूट कर दूंगा। उसने दो बार यह धमकी दी तो घबराकर उन्होंने रुपयों से भरा बैग उसे थमा दिया। बैग में आठ लाख 65 हजार 452 रुपये थे। रुपयों से भरा बैग लेकर युवक हवा में पिस्टल लहराते हुए बैंक से फरार हो गया। इसके बाद अमरजीत अन्य कर्मियों के साथ पास ही स्थित सेक्टर-61 पुलिस चौकी पहुंचे। जब तक पुलिस बाहर निकलकर पीछा करती तब तक आरोपी फरार हो चुका था। 
विज्ञापन


चौकी पुलिस ने सूचना उच्च अधिकारियों को दी। एसपी केतन बंसल, साउथ डिवीजन एएसपी श्रुति अरोड़ा समेत अन्य पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बैंक मैनेजर समेत कैशियर अमरजीत का बयान दर्ज किया। पुलिस ने संदेश प्रसारित कर मोहाली की सीमाओं समेत अन्य क्षेत्र में नाकाबंदी भी की। लूट की सूचना पर मोहाली पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरा सिर्फ दिखावा

जांच में सामने आया कि बैंक में दो सीसीटीवी कैमरे हैं। टीम ने डीवीआर जब्त की लेकिन यहां लगे सीसीटीवी सिर्फ दिखावे के लिए थे। इनमें लाइव तस्वीरें ही चल रही थीं। बैकअप नहीं था। ऐसे में यह निरर्थक साबित हुई। बैंक की यह बड़ी लापरवाही सामने आई है। 

बैंक में नहीं हैं सुरक्षाकर्मी
बैंक में कोई सुरक्षाकर्मी नहीं है। रोजाना बैंक में लाखों रुपयों का लेनदेन होता है। बावजूद इसके एक भी सुरक्षाकर्मी क्यों नहीं रखा गया। ऐसे में पुलिस अब हर पहलु पर छानबीन कर रही है। बैंक की पिछली तरफ बैठे एक व्यक्ति ने बताया कि आरोपी काले रंग की कार से फरार हुआ है। 

संदिग्धों की फोटो दिखाकर बैंककर्मियों से करवाई पहचान
बैंक में कुल पांच स्टाफ हैं लेकिन वारदात के दौरान कैशियर समेत चार लोग मौजूद थे। वहीं पुलिस ने कई संदिग्धों की फोटो बैंककर्मियों को दिखाई, लेकिन इसका परिणाम क्या रहा यह अभी सामने नहीं आया है। 

जल्द सलाखों में होगा आरोपी: एसपी
मामले में शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया गया है। इसे सुलझाने के लिए अलग अलग टीमें गठित की गई हैं। आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  - केतन बंसल, एसपी, चंडीगढ़ पुलिस। 

आज तक नहीं सुलझ सके यह लूटकांड

  • जुलाई 2020 को दो बदमाशों ने सेक्टर-27सी में वेस्टर्न यूनियन मनी एक्सचेंजर के संचालक से गन प्वाइंट पर तीन लाख लूटे
  • मार्च 2019 को एक बदमाश ने सेक्टर-52/53 की विभाजित सड़क पर मनी एक्सचेंजर को गोली मारकर पांच लाख रुपये लूटे 
  • मई 2019 को सेक्टर-44 में ज्वैलर्स को बंधकर बनाकर तीन करोड़ के जेवरात व तीस हजार नकदी लूटी
  • जनवरी 2018 को चार बदमाशों ने कोल्ड स्टोर मालिक अजीत जैन के सेक्टर-33 के घर से करीब तीन करोड़ के जेवरात लूटे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed