Amritsar: हथियारबंद लुटेरों ने पंजाब नेशनल बैंक से लूटे 22 लाख रुपये, कमिश्नर ऑफिस से कुछ दूरी पर वारदात
जिस बैंक में लूट हुई, वहां कोई सुरक्षा कर्मचारी भी तैनात नहीं था जबकि बैंक की कुछ दूरी पर ही पुलिस कमिश्नर डीसीपी और अन्य पुलिस अधिकारियों के कार्यालय हैं। बैंक की जिस ब्रांच में लूट हुई है, उससे कुछ दूरी पर एक अन्य बैंक भी है जहां पर सुरक्षा कर्मचारी तैनात रहता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के पॉश इलाका रानी का बाग स्थित पंजाब नेशनल बैंक से गुरुवार को हथियारबंद लुटेरों ने 22 लाख रुपये लूट लिए। दोपहर करीब 12 बजे दो लुटेरे एक एक्टिवा पर आए। एक लुटेरा हाथ में पिस्टल लेकर सीधा कैशियर के पास पहुंचा और उसे पैसे देने के लिए कहा। डरे कैशियर ने एक लिफाफे में पैसे भरकर उसको दे दिए इस दौरान लुटेरा अपनी पिस्टल ब्रांच में मौजूद लोगों को हवा में लहरा कर दिखाता रहा। जैसे ही कैशियर ने पैसे भर कर लुटेरों को दिए, वह फरार हो गए। लुटेरे जिस एक्टिवा पर सवार होकर आए उस एक्टिवा पर पठानकोट का नंबर लगा हुआ था।
लुटेरों में से एक ने पीले रंग की टीशर्ट पहनी थी और एक ने टोपी पहनी हुई थी। सूचना मिलते ही अमृतसर पुलिस के डीसीपी मुखविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस की ओर से रानी का बाग में लगे अलग-अलग सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
जिस बैंक में लूट हुई, वहां कोई सुरक्षा कर्मचारी भी तैनात नहीं था जबकि बैंक की कुछ दूरी पर ही पुलिस कमिश्नर डीसीपी और अन्य पुलिस अधिकारियों के कार्यालय हैं। बैंक की जिस ब्रांच में लूट हुई है, उससे कुछ दूरी पर एक अन्य बैंक भी है जहां पर सुरक्षा कर्मचारी तैनात रहता है। डीसीपी मुख्य इंदर सिंह ने कहा कि पुलिस लुटेरों की पहचान कर रही है जल्दी ही लुटेरे पकड़ लिए जाएंगे।