फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   loot, crime, loot with chef, marpeet with chef, chandigarh police, chandigarh

चंडीगढ़ में शेफ से 5 युवकों ने की लूटपाट, चार गिरफ्तार

Sat, 25 Jun 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Sat, 25 Jun 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
  loot, crime, loot with chef, marpeet with chef, chandigarh police, chandigarh
arrested
चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-26 लाइट प्वाइंट पर शेफ व रिक्शे वाले पर हमला कर लूटपाट करने वाले दो और बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस दो युवकों को पकड़ा था। इस मामले में अब भी एक बदमाश फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पकड़े गए बदमाशों की पहचान बापूधाम निवासी वीरपाल और मौलीजागरां निवासी राकेश के रूप में हुई है। बापूधाम पुलिस चौकी इंचार्ज मलूक सिंह ने बताया कि पुलिस ने वारदात के अगले दिन ही संजय व विकास को पकड़ लिया था। इसके बाद उनसे पूछताछ में उसके तीन साथियों की पहचान हुई थी। उनकी निशानदेही पर ही राकेश व वीरपाल पकड़े गए हैं।
विज्ञापन


पांचवें फरार आरोपी की भी पहचान हो चुकी है। उसको पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने वीरपाल को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया, जबकि राकेश को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला
एलांते मॉल के एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले शेफ राजेश कुमार 21 जून की रात को करीब 1:30 बजे साइकिल से घर लौट रहे थे। जब वे सेक्टर-26 टीपीटी लाइट प्वाइंट के पास पहुंते तब पांच लड़कों ने उन्हें घेर लिया और उनसे मोबाइल, साइकिल और तीन हजार रुपये नगदी छीन ली थी। फिर बदमाशों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उन्हें घायल भी कर दिया था। इसके बाद आरोपियों ने एक रिक्शेवाले पर हमला कर उसे भी घायल कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed