{"_id":"6242fb6c7df03c436525f9ff","slug":"loot-at-gun-point-from-brick-kiln-manager-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में 2.90 लाख की लूट: पिस्तौल के बल पर ईंट भट्ठा मैनेजर को बनाया निशाना, तीन लुटेरों ने की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में 2.90 लाख की लूट: पिस्तौल के बल पर ईंट भट्ठा मैनेजर को बनाया निशाना, तीन लुटेरों ने की वारदात
Tue, 29 Mar 2022 06:00 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 29 Mar 2022 06:00 PM IST
सार
जांच अधिकारी एएसआई कुलविंदरजीत सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। वारदात के तुरंत बाद पूरे इलाके को सील करके वाहनों की चेकिंग शुरू की गई, मगर लुटेरों का कुछ पता नहीं लगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमृतसर में ब्यास थाना के तहत गांव फेरुमान में सोमवार को मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर ईंट भट्ठा के मैनेजर से 2.90 लाख रुपये की लूट की। सोमवार को शाम भट्ठे पर वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौका से फरार हो गए। लूट की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ब्यास थाने के गांव फेरुमान के अनिल कुमार के मुताबिक वह गांव के ईंट भट्ठा पर बतौर मैनेजर काम करता है। मंगलवार को शाम भी भट्ठे पर बैठा हुआ था। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक भट्ठे पर पहुंचे और एक युवक ने पिस्तौल कनपटी पर रख दी।
विज्ञापन
उन्होंने जब उठने का प्रयास किया तो इसके दूसरे साथी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और वहीं बैठे रहने को कहा। गोली मारे जाने के डर से वे वहीं बैठ गए और लुटेरों ने भट्ठे के गल्ले में रखे दो लाख 90 हजार रुपये लूट लिए और अमृतसर की ओर फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई कुलविंदरजीत सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।
विज्ञापन
वारदात के तुरंत बाद पूरे इलाके को सील करके वाहनों की चेकिंग शुरू की गई, मगर लुटेरों का कुछ पता नहीं लगा। उन्होंने बताया कि आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि लुटेरों का जल्द पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।