फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lee lives speeding car, killed the young man crossed the road collision

तेज रफ्तार कार ने ली जान, सड़क पार कर युवक को मारी टक्कर

Mon, 26 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Lee lives speeding car, killed the young man crossed the road collision
शव - फोटो : Demo Pic

इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कॉलोनी नंबर-4 निवासी भगेलु (45 वर्ष) के तौर पर हुई है। वह लेबर का काम करता था। 

विज्ञापन


इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर बताए गए कार नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई शिव प्रसाद ने कहा है कि वह और उनका भाई भगेलु काम करके घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


शाम करीब 5 बजे कॉलोनी नं-4 की सब्जी मंडी के पास भगेलु किराना दुकान से सामान लेने चला गया। सामान लेकर जब वह लौट रहा था तो सड़क पार करते समय नीले रंग की तेज रफ्तार कार ने भगेलु को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गया और खून से लथपथ हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद मिनटों बाद हुआ दूसरा हादसा

Lee lives speeding car, killed the young man crossed the road collision
पु‌लिस - फोटो : file photo
आसपास मौजूद लोगों ने कार का नंबर नोट कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मचारी उसे जीएमसीएच-32 लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कार समेत भाग गया। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी कार चालक के खिलाफ कार नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। रविवार को छुट्टी होने के कारण सोमवार को नंबर से एड्रेस निकलवाकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 

चंद मिनटों बाद दूसरा हादसा
इंडस्ट्रियल एरिया में हादसे के कुछ ही मिनटों बाद सेक्टर-36/37 लाइट प्वाइंट पर एक और हादसा हो गया। सेक्टर-37 निवासी यशपाल सिंह के अनुसार, पंजाब नंबर की एक कार के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं आरोपी कार चालक फजिल्का निवासी जिशान बरार को गिरफ्तार कर उसे थाने से जमानत पर छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed