फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lawyer did shocking and shamefull deed for divorce from wife at sirsa

पत्नी से तलाक लेने के लिए वकील ने कर दिया वो कारनामा, जानकर शॉक लगेगा

Sat, 18 Mar 2017 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Sat, 18 Mar 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
lawyer did shocking and shamefull deed for divorce from wife at sirsa
तनाव - फोटो : demo pic
पत्नी से तलाक लेने के लिए वकील ने वो कारनामा कर दिया कि आप सोच नहीं सकते। घर वाले तो हैरान रह ही गए, जज को भी शॉक लगा। मामला हरियाणा के सिरसा का है। पंजाब के एक वकील ने सिरसा के दो वकीलों और अदालत की आंख में धूल झोंक कर अपनी पत्नी से तलाक ले लिया।
विज्ञापन


आरोपी वकील ने अदालत में जिस लड़की को अपनी पत्नी बताया वह उसकी पत्नी नहीं बल्कि बठिंडा कोर्ट में उसके साथ वकालत करती है। इस खुलासे के बाद शहर थाना पुलिस ने सिरसा कोर्ट में वकालत करने वाले एडवोकेट बक्शीश सिंह की शिकायत पर बठिंडा निवासी कमलजीत बंसल, पिता हुकमचंद बंसल व एक अज्ञात लड़की के खिलाफ साजिश रचने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, धोखाधड़ी, कोर्ट में झूठ बोलने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बठिंडा कोर्ट में वकील कमलजीत बंसल का पिता हुकमचंद बंसल डेरा सच्चा सौदा सिरसा में फ्लैट लेकर रहता है। गत 14 मार्च 2016 को एडवोकेट कमलजीत बंसल अपने साथ एक लड़की लेकर सिरसा अदालत परिसर में एडवोकेट बक्शीश सिंह थिंद के पास आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी कहकर करवाया लड़की का परिचय

lawyer did shocking and shamefull deed for divorce from wife at sirsa
तनाव - फोटो : demo pic
एडवोकेट कमलजीत ने उक्त लड़की का परिचय अपनी पत्नी रीमा रानी के रूप में करवाया। उन्होंने कहा कि वे दोनों तलाक लेना चाहते हैं। सिंह के साथी एडवोकेट नरेंद्र सैन ने कमलजीत की तलाक पिटीशन अदालत में दायर कर दी। इसी बीच एडवोकेट बक्शीश सिंह थिंद की डेरा सच्चा सौदा में रह रहे कमलजीत के पिता हुकमचंद से बात हुई।

हुकमचंद ने कहा कि कमलजीत व रीमा की आपस में बनती नहीं इसलिए वे दोनों तलाक ले रहे हैं।14 सितंबर को कमलजीत और उसकी पत्नी रीमा रानी के कोर्ट में पेश हुए और उन्हें कोर्ट से सहमति से तलाक की डिग्री मिल गई। 9 मार्च 2017 को एडवोकेट बक्शीश सिंह की सीट पर बठिंडा कोर्ट से एडवाकेट नंदलाल गर्ग व अभय सिंगला आए।

उन्होंने बताया कि एडवोकेट कमलजीत सिंह ने आपको और सिरसा कोर्ट को धोखा दिया है जिस लड़की को कोर्ट में अपनी पत्नी रीमा बताकर कमलजीत ने तलाक लिया वो उसकी पत्नी नहीं बठिंडा कोर्ट की महिला वकील है। इसके बाद कमलजीत सिंह की असल पत्नी रीमा रानी सिरसा कोर्ट पहुंची।

एलबम देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई ​शिकायतकर्ता के

lawyer did shocking and shamefull deed for divorce from wife at sirsa
तनावग्रस्त लड़का
शिकायतकर्ता एडवोकेट बक्शीश सिंह को असल रीमा ने अपनी शादी की एलबम दिखाई तो उनके पैर तले की जमीन खिसक गई। इसके बाद धोखाधड़ी की रची गई साजिश से पर्दा उठ गया। आरोपी एडवोकेट कमलजीत ने अपनी पत्नी रीमा रानी को नाजायज नुकसान पहुंचाने की नीयत से सिरसा के वकील और कोर्ट दोनों से धोखाधड़ी की।

जल्द होगी गिरफ्तारी
आरोपी एडवोकेट कमलजीत बंसल निवासी बठिंडा, उसके पिता हुकमचंद बंसल व उक्त अज्ञात लड़की के खिलाफ साजिश रचने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, धोखाधड़ी, कोर्ट में झूठ बोलने के तहत एफआईआर दर्ज की गई। उक्त कानूनी कार्रवाई सिरसा कोर्ट के एडवोकेट बक्शीश सिंह की शिकायत पर हुई है। आरोपियों ने वकीलों और कोर्ट से धोखाधड़ी करके तलाक लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- अशोक कुमार, जांच अधिकारी एवं इंचार्ज हुडा पुलिस चौकी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed