फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lady servant stolen money his industrilist boss house

वो एक दिन रुकी, पर वो कर गई, जो सोचा न था

Fri, 21 Mar 2014 07:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Mar 2014 07:47 PM IST
विज्ञापन
lady servant stolen money his industrilist boss house

प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से एक उद्योगपति ने घर में काम करने वाली नौकरानी तैनात की लेकिन नौकरानी एक दिन रुकने के बाद ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गई।

विज्ञापन


सेक्टर-36 पुलिस ने सेक्टर-43 बी निवासी ज्ञानजोत सिंह की शिकायत पर नौकरानी कंचन और सर्विस दिलवानी कंपनी के प्रतिनिधि अभिषेक और राजन के खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने आपरेशन सेल की जांच रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज किया है जबकि शिकायतकर्ता के साथ वारदात जनवरी माह में हुई थी।

शिकायतकर्ता ने पुलिस में दी शिकायत में बताया है कि उन्हें घर में काम करने के लिए एक महिला कर्मचारी की जरूरत थी। विज्ञापन के माध्यम से उन्होंने हरियाणा के गुड़गांव की एक प्लेसमेंट एजेंसी को संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी 15 माह के लिए नौकरानी देने के लिए तैयार हो गई और जिसके बदले में 45 हजार रुपये एडवांस में मांगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि एक दिन बाद ही 8 जनवरी को अभिषेक उनके घर पर कंचन को लेकर आ गया।

शिकायतकर्ता ने 35 हजार 500 रुपये कमिशन के तौर पर अभिषेक को अदा किए जिसकी उनके पास रसीद भी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि नौकरानी उनके घर पर एक रात के लिए रुकी जबकि उनकी पत्नी बाथरूम में गई तो नौकरानी घर से गायब हो गई।


जब उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधियों से बात की तो उन्होंने शिकायतकर्ता का बैंक खाता मांगा ताकि वह एडवांस ली हुई राशि को वापस कर सके लेकिन बाद में कंपनी के प्रतिनिधियों ने अपने मोबाइल फोन स्विच आफ कर लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि नौकरानी उनके घर से 50 हजार रुपये नकदी और एक सोने की चेन लेकर फरार हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed