फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lady Murdered in barnala of punjab

बरनालाः गर्भवती भाभी से बनाना चाहता था संबंध, सफल नहीं हुआ तो मौत के घाट उतार दिया

Wed, 11 Sep 2019 05:06 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 11 Sep 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
Lady Murdered in barnala of punjab
सांकेतिक तस्वीर
गर्भवती भाभी के साथ संबंध बनाना चाहता था, लेकिन वह सफल नहीं हुआ तो उसने महिला को मौत के घाट उतार दिया। घटना पंजाब के बरनाला की है। गांव गुंमटी निवासी 30 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतका जसवीर कौर के पिता जरनैल सिंह ने उसके देवर दलवारा सिंह पर आरोप लगाया कि वह अपनी भाभी से संबंध बनाना चाहता था। इसमें असफल होने पर दलवारा और उसकी मां गुरमेल कौर ने सिर में घोटना मारकर हत्या कर दी। मृतका जसवीर कौर 6 माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन


थाना ठुल्लीवाल की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता जरनैल सिंह निवासी अलाल जिला संगरूर ने बताया कि उसकी बेटी जसवीर कौर की शादी करीब 8 वर्ष पहले प्यारा सिंह पुत्र गुलजार सिंह निवासी गुंमटी जिला बरनाला के साथ हुई थी। अब उसकी दो बेटियां हैं, जिसमें से एक की उम्र 5 व दूसरी की 7 वर्ष है। जसवीर कौर 6 माह की गर्भवती थी। पिता जरनैल सिंह ने बताया कि जसवीर कौर का 25 वर्षीय देवर दलवारा सिंह नशेड़ी है व वह जसवीर कौर से संबंध बनाने के लिए अकसर उससे लड़ाई झगड़ा करता था।
विज्ञापन


मंगलवार को करीब सुबह 8 बजे जब घर पर कोई नहीं था। इस पर दलवारा सिंह ने जसवीर कौर से संबंध बनाने का प्रयास किया। जसवीर कौर ने विरोध किया तो उसने उसे लकड़ी के घोटने से पीटना शुरू कर दिया, इसी दौरान शोर सुनकर जसवीर कौर की सास गुरमेल कौर भी आ गई। उसने भी जसवीर कौर को पीटना शुरू कर दिया। इससे जसवीर कौर की मौत हो गई। इसकी सूचना उन्हें गांव के किसी व्यक्ति ने फोन पर दी तो वह घटनास्थल पर पहुंचे, तब वहां पर पुलिस मौजूद थी व उनकी जसवीर कौर के सिर व मुंह पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना महल कलां के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतका के पिता जरनैल सिंह के बयान के आधार पर आरोपी देवर दलवारा सिंह व सास गुरमेल कौर पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस भाग दौड़ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed