फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lady husband killed in road accident and brother-in-law raped till two moths with help of mother

हादसे में बेटे की मौत के बाद मां ने बहू के साथ किया वो कांड, जीते जी मर गई वो

Sun, 19 Feb 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Sun, 19 Feb 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
lady husband killed in road accident and brother-in-law raped till two moths with help of mother
फतेहाबाद में देवर ने भाभी के सा​थ दुराचार किया
हादसे में बेटे की मौत हो गई तो मां ने बहू के साथ वो कांड कर दिया कि वो जीते जी मर गई। लड़की के परिजनों को पता चला तो उनके भी होश उड़ गए। घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है।
विज्ञापन


जिले के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला यह मामला सामने आया है। महिला ने बेटे की मौत के बाद बहू को छोटे बेटे को सौंप दिया, जिसने उसके साथ दो महीने तक दुराचार किया। महिला ने अब थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाने में दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि कि करीब चार साल पहले उसकी शादी हुई। 2012 में उसके ससुर की मृत्यु के बाद जमीन का कुछ हिस्सा उसके पति के नाम हो गया, लेकिन वर्ष 2014 में सड़क दुर्घटना में उसके पति की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति की मौत का क्लेम भी धोखे से चाचा ने हड़प लिया

lady husband killed in road accident and brother-in-law raped till two moths with help of mother
rape
पति की मौत के बाद सड़क दुर्घटना का क्लेम जो उसके पति के बैंक खाते में आना था वह धोखाधड़ी कर उसके चाचा बलवंत ने अपने खाते में डलवा लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पति की मृत्यु के बाद जमीन का हिस्सा उसके पति के नाम से बदलकर उसकी बेटी के नाम होना चाहिए था, वह भी धोखाधड़ी कर ससुराल पक्ष ने अपने नाम कर लिया।

महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने जबरदस्ती उसे देवर को सौंप दिया। देवर ने दो महीने अपने पास रखा और उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने कोर्ट में जाकर इंसाफ की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed