{"_id":"3e50677864369638c415e3e2c61184de","slug":"lady-constable-slapped-by-mother-daughter-in-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में लेडी कांस्टेबल को जड़े थप्पड़, बाल नोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में लेडी कांस्टेबल को जड़े थप्पड़, बाल नोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 13 Mar 2015 02:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलीजागरां पुलिस चौकी में जमकर हाथापाई हुई। थप्पड़ चले, बाल तक नोच दिए। मगर इस बार पिटने वाला कोई ओर नहीं, बल्कि लेडी कांस्टेबल थी। मां-बेटी चौकी में कांस्टेबल को पीटकर फरार हो गईं और पुलिस वाले कुछ न कर सके। फिलहाल मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
हुआ यूं कि मौली कांप्लेक्स निवासी शंकुतला ने मंगलवार को पुलिस को शिकायत दी कि उसकी लड़की को कोई भगाकर ले गया है। पुलिस ने लड़का व लड़की को थाने बुलाकर पूछताछ की। लड़की ने बयान दर्ज करवाया कि उसकी उम्र 22 साल है और वह अपनी मर्जी से लड़के के साथ गई थी।
विज्ञापन
उसने अपनी मर्जी से शादी कर ली है। पुलिस ने बयान दर्ज करके दोनों को घर भेज दिया। इसके बाद बुधवार देर शाम को शकुंतला व उसकी छोटी बेटी फिर चौकी आ गई। मां ने बड़ी बेटी के बयान की कॉपी मांगी। इस पर पहले लेडी कांस्टेबल के साथ धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन
इसके बाद फिर बेटी ने कांस्टेबल के बाल पकड़कर बुरी तरह नोच दिए, जबकि मां शंकुतला ने कांस्टेबल के मुंह पर थप्पड़ मार दिए। पुलिस के अनुसार मामला देर रात का है। चौकी में घटना के समय एक-दो पुलिस कर्मचारी ही थे। जोकि कांस्टेबल को संभालने में लग गए। इस दौरान दोनों मां बेटी भाग गई ।