फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Laborer dies after drinking poisonous medicine in Hoshiarpur and ASI dies in Kapurthala

Punjab News: होशियारपुर में जहरीली दवा पीने से मजदूर और कपूरथला में ASI की मौत

Wed, 05 Jul 2023 01:27 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर/कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर/कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Jul 2023 01:27 AM IST
सार

कपूरथला थाना सिटी में तैनात एएसआई कि गलत दवाई खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान एएसआई मनजीत सिंह निवासी गांव खानोवाल के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
Laborer dies after drinking poisonous medicine in Hoshiarpur and ASI dies in Kapurthala
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

होशियारपुर के बस्सी जलाल गांव में जहरीली दवा पीने से प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बली राम पुत्र फूला निवासी वारया खेड़ा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उसके भाई बंधु के बयान पर टांडा पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। बंधु ने कहा कि उसका भाई छह महीने पहले पंजाब आया था और खेत मजदूर के रूप में काम कर रहा था। उसकी पत्नी कुछ दिन पहले बच्चे के साथ उत्तर प्रदेश गई थी। दो जुलाई को उसके एक रिश्तेदार का फोन आया कि बली राम नशे में है और उसने कोई जहरीली दवा निगल ली है। सरकारी अस्पताल टांडा में प्राथमिक उपचार के बाद उसे गुरु नानक मेडिकल कॉलेज अमृतसर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

कपूरथला: गलत दवाई खाने से एएसआई की मौत

कपूरथला थाना सिटी में तैनात एएसआई कि गलत दवाई खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान एएसआई मनजीत सिंह निवासी गांव खानोवाल के तौर पर हुई है। थाना सिटी में तैनात एएसआई मंजीत सिंह निवासी गांव खानोवाल थाना सदर की किसी बीमारी की दवाई चल रही थी। देर शाम उन्होंने गलती से घर में पड़ी कोई अन्य दवाई खा ली। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन


परिजनों ने तुरंत मनजीत सिंह को जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके उपरांत शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया। थाना सदर प्रभारी सोनमदीप कौर ने बताया कि मृतक एएसआई की पत्नी निर्मल कौर के बयान के आधार पर धारा 174 की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed