फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kurukshetra, Panchkula, had to replace the expensive, wearing police uniform, looted

पंचकूला से कुरुक्षेत्र नोट बदलवाना पड़ा महंगा, पुलिस की वर्दी पहन लूटा

Thu, 24 Nov 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 24 Nov 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra, Panchkula, had to replace the expensive, wearing police uniform, looted
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

दोस्तों के कहने पर बाहर से पुराने नोट बदलवाना पंचकूला के एक युवक को महंगा पड़ गया। पांच लाख रुपये बदलवाने आए इस युवक से खाकी वर्दी पहने युवकों ने अपने साथियों के साथ मिल कर लूट गया। 

विज्ञापन


बदमाश उससे मारपीट करके साढ़े तीन लाख रुपये लूट कर ले गए। रुपयों के साथ ही वह उसके दोस्तों और कार को भी ले गए हैं। युवक ने केयूके थाने में मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


केयूके थाना पुलिस के मुताबिक पंचकूला के सेक्टर-7 निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंचकूला में मोबाइल रिपेयर का काम करता है। 22 नवंबर को उसके दोस्त बल्टाना निवासी राजेश और एक अन्य दोस्त ने 500 और 1000 के नोट बदलवा कर देने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी बातों में आकर वह पांच लाख रुपये लेकर पंचकूला से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुआ। उसके साथ दोनों दोस्त भी थे। सुनील ने बताया कि तीनों उसकी डस्टर गाड़ी में कुरुक्षेत्र के लिए निकले। सुनील ने बताया कि रास्ते में उसने अपनी मौसी के लड़के कृष्ण निवासी दुराना को भी बिठा लिया था। 

कुर्ते पायजामे वाला व्यक्ति ले गया दूसरी तरफ 
सुनील ने बताया कि जब वे ज्योतिसर नहर के पास पहुंचे तब वहां उन्हें कुर्ता पायजामा पहने एक व्यक्ति मिला। उसने कहा कि पैसे ढांड रोड के पास लिंक रोड पर मिलेंगे। जब वे पुल पार के ढांड रोड की तरफ आए तब एक स्कार्पियो कार में आए चार व्यक्तियों ने उससे पैसे लूट लिए। 

वर्दी में थे तीन युवक, एक ने सिर पर अड़ाई पिस्तौल

Kurukshetra, Panchkula, had to replace the expensive, wearing police uniform, looted
पु‌लिस - फोटो : file photo

सुनील ने बताया कि स्कॉर्पियो में चार लोग सवार थे। इनमें से तीन ने पुलिस की तरह वर्दी पहनी हुई थी। जबकि एक सादी वर्दी में था। जब वह बात कर रहे थे। इसी दौरान सिविल ड्रेस वाले व्यक्ति ने उसके सिर पर पिस्तौल अड़ा दी और उसकी कार की चाबी छीन ली। 

इसके बाद खाकी वर्दी पहने एक युवक ने उसकी कार चलाई और हमें कहीं ओर ले जाने लगा। सुनील ने बताया कि कार में इन लोगों ने उसके साथ मारपीट कर की और उसके बैग में रखे साढ़े तीन लाख रुपये छीन लिए। 

इन लोगों ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। सुनील ने बताया कि वर्दी पहने युवकों ने उसे मारपीट कर कमोदा के पास कार से फेंक दिया और बदमाश उसकी कार और अन्य दोस्तों को लेकर वहां से भाग गए। 

सुनील ने बताया कि उसकी जेब में डेढ़ लाख रुपये और रखे थे। जिन पर उनकी नजर नहीं पड़ी और वह रुपये बच गए। पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस की वर्दी में कुछ लोग थे। जिन्होंने रुपये लूटे हैं। सुनील अपने दोस्त के एक दूसरे दोस्त के जरिये नोट बदलवाने आया था। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। - ओमपाल, एचएसओ केयूके थाना कुरुक्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed