{"_id":"81e0d662eb7730cb3784371a03ef56a1","slug":"kidney-scandal-and-nominated-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली किडनी कांडः एक व्यक्ति समेत 3 डॉक्टर नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहाली किडनी कांडः एक व्यक्ति समेत 3 डॉक्टर नामजद
अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 03 Dec 2013 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए सूर्या किडनी सेंटर के संचालक डॉ. अरजिंदर सिंह बैंस से पूछताछ के बाद पुलिस को नए सुराग मिले हैं।
मोहाली किडनी कांड में जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस ने चार और लोगों को नामजद किया है। इनमें तीन डॉक्टर हैं। वहीं, डॉक्टर बैंस को रिमांड खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
अमृतसर किडनी कांड में अदालत द्वारा डॉ. बैंस को पांच साल की सजा सुनाई जा चुकी है। जिला पुलिस भी मोहाली में हुए किडनी कांड में उन्हें क्लीन चिट्ट दे चुकी थी।
परंतु कोर्ट में सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता इकरामुद्दीन ने बयान दिया था कि उसकी किडनी सूर्या किडनी सेंटर में बिना पूछे निकाली गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की नए सिरे से जांच की। डॉ. बैंस को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में चार और लोगों को नामजद किया है। इनमें डॉ. आरएस राय, डॉ. सत्या, डॉ. मनीष चौधरी के अलावा जश्नदीप सिंह शामिल हैं। गौरतलब है कि लखनऊ पुलिस ने पिछले साल किडनी कांड का पर्दाफाश किया था।
इसके तार मोहाली से जुड़े थे। उसके बाद जिला पुलिस ने मई-2012 में किंडनी कांड का पर्चा दर्ज किया था। इसमें शकील, विकास, अमिताभ पांडे, मंजू पांडे, अभिषेक आनंद पांडे और सचिन को नामजद किया गया था। इस केस में कोर्ट में चालान पेश किया जा चुका है।