फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   kidnapping, girl child kidnapping, patiala child kidnapping, punjab kidnapping, crime, patiala

बड़े बिजनेसमैन की 7 साल की बेटी किडनैप, 50 लाख फिरौती मांगी

Thu, 05 May 2016 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 05 May 2016 12:44 PM IST
विज्ञापन
kidnapping, girl child kidnapping, patiala child kidnapping, punjab kidnapping, crime, patiala
अपहरण
पंजाब के पटियाला में बुधवार सुबह सनसनी फैल गई, जब 7 साल की बच्ची को स्कूल जाते समय कुछ अज्ञात लोग कार में किडनेप करके ले गए और 50 लाख की फिरौती मांगी। बच्ची शहर के प्रतिष्ठित ब्रिटिश को-एड स्कूल में पढ़ती थी और रोजाना की तरह रिक्शा पर अपनी जुड़वां बहन व अन्य बच्चों के साथ स्कूल जा रही थी। पुलिस ने सूचना मिलते ही बच्ची की तलाश में चारों तरफ नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन


इस बीच परिवार वालों को किडनेपरों की तरफ से एक काल भी आई, जिसमें 50 लाख की फिरौती की मांग की गई। लेकिन इसी बीच वारदात के करीब सात घंटे बाद ही किडनेपर बच्ची को सूलर रोड पर छोड़कर फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने बच्ची को सही-सलामत बरामद करके परिवार वालों के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन


बच्ची बड़े बिजनेसमैन परिवार से, किडनेप की थी पूरी तैयारी
किडनेप बच्ची के पिता अमित गुप्ता बड़े बिजनेसमैन हैं, जिनके शहर में पांच-छह शोरूम हैं। किडनेप बच्ची शानवी (सात साल) के दादा राकेश गुप्ता ने बताया कि उनकी पोतियां रोजाना की तरह सुबह करीब सात बज कर 40 मिनट पर रिक्शा में स्कूल जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल से कुछ पहले पोलो ग्राउंड के नजदीक बेहड़ा रोड पर बच्चों की रिक्शा को मोटरसाइकिल सवारों ने रूकवाया। इनमें से एक रिक्शा चालक से कोई पता पूछने लगा, जबकि दूसरे ने शानवी को चाकलेट का लालच दिया और रिक्शा से जबरन उठाकर वहां पहले से ही खड़ी वरना कार में डाल लिया। रिक्शा चालक ने विरोध किया, लेकिन किडनेपरों के आगे उसकी नहीं चली।

फोन करके 50 लाख की फिरौती मांगी, धमकी दी

kidnapping, girl child kidnapping, patiala child kidnapping, punjab kidnapping, crime, patiala
छात्रा का कहना है कि जानबूझ कर उसका अपहरण करवाया गया।
सूचना मिलते ही संबंधित कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्ची की तलाश में चारों तरफ नाकाबंदी कर दी गई। दादा ने अमर उजाला को बताया कि इसी बीच उनके लड़के अमित के फोन पर किडनेपरों की तरफ फिरौती की मांग को लेकर काल आई। किडनेपरों ने 50 लाख की फिरौती मांगी और पुलिस को इसकी सूचना न देने की भी चेतावनी दी। काल आते ही सारा परिवार स्तब्ध रह गया और सूझ नहीं रहा था कि क्या किया जाए।

सात घंटे बाद सूलर रोड पर बच्ची को छोड़कर किडनेपर फरार
इसी बीच बाद दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस ने परिवार वालों को बताया कि किडनेपर उनकी बच्ची को सही-सलामत सूलर रोड पर संजीवनी स्कूल के पास छोड़ गए हैं। थाना कोतवाली इंचार्ज जसविंदर टिवाणा ने बताया कि पुलिस की ओर से शहर के सभी एंटी व एग्जिट प्वाइंटों पर की गई सख्त नाकाबंदी और चेकिंग से किडनेपर डर गए। किडनेपरों को भागने का मौका नहीं मिला और उन्होंने बच्ची को सही सलामत सूलर रोड पर छोड़ दिया। वारदात के करीब सात घंटे बाद बच्ची मिल गई है। पुलिस के मुताबिक जिस वरना कार में बच्ची को किडनेप किया, उस पर मोटरसाइकिल का जाली नंबर लगा था।

एक किडनेपर की नाक पर कट का बड़ा निशान
पुलिस के मुताबिक किडनेपरों में से एक की नाक पर कट का बड़ा निशान है। पुलिस के मुताबिक किडनेपरों ने फोन करके बच्ची के परिवार वालों से दो लाख और एक किलो सोना मांगा, जबकि परिवार वाले 50 लाख फिरौती मांगने की बात कह रहे हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी और बैठकों का दौर जारी था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed