फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnapper released docter after wife pay 7 lacs, threat again

7 लाख की फिरौती देने के बाद छूटा डॉक्टर, फिर से आई 60 लाख की मांग

Fri, 19 May 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Fri, 19 May 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
kidnapper released docter after wife pay 7 lacs, threat again
डॉक्टर मनीष शर्मा का अस्पताल
गैंगस्टरों ने वीरवार रात अजनाला से लौट रहे रंजीत एवेन्यू डी ब्लाक निवासी डॉक्टर मनीष शर्मा का अपहरण कर उससे साढ़े सात लाख रुपये बतौर फिरौती भी वसूल ली। अपहरणकर्ताओं ने डॉक्टर को इस शर्त पर छोड़ दिया कि 60 लाख रुपये और न देने पर उसके परिजनों की हत्या कर दी जाएगी। रात करीब आठ बजे डॉ. मनीष का अपहरण तब किया गया, जब वह अजनाला स्थित मनीष हॉस्पिटल से वापस अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में एक धार्मिक स्थल पर माथा टेक जैसे ही डॉक्टर ने अमृतसर के लिए कार आगे बढ़ाई, कार सवार तीन बदमाशों ने  हथियारों के बल पर अपहरण कर लिया। पुलिस ने मामले में गैंगस्टर गोपी घनश्यामपुरिया व हैरी चड्ढा समेत तीन को नामजद किया है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि देर रात करीब बारह बजे डॉक्टर ने साढ़े सात लाख रुपये फिरौती देकर अपहरणकर्ताओं से जान छुड़ाई। हालांकि अपहरणकर्ताओं ने रविवार तक 60 लाख रुपये और देने की डिमांड की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण की कहानी, डॉक्टर की ज़ुबानी

kidnapper released docter after wife pay 7 lacs, threat again
फिरौती लेने के बाद छोड़ा डॉक्टर - फोटो : Demo Pic
डॉक्टर मनीष शर्मा ने वापस लौटकर पुलिस को आपबीती बताई। बताया कि अपहरण करने वालों ने पहले कार रुकवाकर आग्रह किया कि सिर में चोट लगी है, सिटी स्कैन करवाना है, पर्ची लिख दें। कल उनके क्लीनिक में आ जाएंगे। पर्ची लिखने के दौरान ही बदमाशों में शामिल दो युवक हथियारों के बल पर किडनैप कर लोहारका रोड ले गए। साथ ही मारपीट भी की।

इसी दौरान एक बदमाश डॉक्टर के घर पर कार पर सवार होकर रकम लेने गया। फिरौती देने के बाद घर पहुंचकर डॉक्टर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। डॉक्टर ने पुलिस को अपहरणकर्ताओं की ओर से दी गई धमकी के बारे में भी बताया। अपहरणकर्ताओं ने लोपोके रोड से सटे एक गांव के करीब डॉक्टर को तीन घंटे तक कार में ही बंधक बनाकर रखा। 

उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है। जांच अधिकारी (थाना प्रभारी, अजनाला) सतिंदर सिंह ने बताया कि मामले में तीसरे गैंगस्टर की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed