{"_id":"586ba4fa4f1c1b005215936f","slug":"kidnapped-woman-abohar-news-punjab-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बना रही महिला को किया किडनैप, निर्वस्त्र कर सड़क किनारे फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाना बना रही महिला को किया किडनैप, निर्वस्त्र कर सड़क किनारे फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
Updated Tue, 03 Jan 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
महिला को निर्वस्त्र करके सड़क किनारे फेंका
- फोटो : अमर उजाला
मलोट-फाजिल्का बाईपास पर सुभाष नगर के सामने मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक अधेड़ आयु बेहोश महिला निर्वस्त्र हालत में मिलने से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही थाना नंबर 2 की पुलिस और समाज सेवी संस्था श्री बाला जी मानव सेवा समिति के सदस्यों ने महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। इसको रात करीब नौ बजे उसके ढाबे से अगवा किया गया था। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
कड़ाके की ठंड और गहरी धुंध की वजह से सुबह करीब 9 बजे मोहल्ला सुभाष नगर के लोगों ने बाईपास पर सड़क के किनारे करीब 50 वर्षीय महिला को निर्वस्त्र अवस्था में मरणासन्न हालत में देखा तो इसकी सूचना पुलिस व संस्था को दी। अस्पताल में महिला का उपचार कर रहे डाक्टर ने बताया कि उसके सिर पर गहरी चोट है। इस महिला को शाम करीब पांच बजे होश आया।
इस महिला ने बताया कि रात 9 बजे तक वह ढाबे पर रोटियां बना रही थी और कुछ लोग उसको अगवा करके ले गए। इस मौके पर डीएसपी एआर शर्मा अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।