फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnap of 10 month old child in chandigarh

भाई को सबक सिखाने के लिए रची खौफनाक साजिश और...

Mon, 05 Oct 2015 06:45 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमरउजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 05 Oct 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
kidnap of 10 month old child in chandigarh

सेक्टर-26 में शुक्रवार को जीजा साली के मामूली विवाद के बाद एक दस महीने के बच्चे को उसके फूफा व चाचा ने प्लानिंग कर किडनैप कर लिया। पीड़ित माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जबकि, दूसरे की तलाश जारी है।

विज्ञापन


शिकायत सेक्टर-26 निवासी बच्चे के पिता अजय ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उसके भाई मनोज की शादी उसकी साली सुनीता से हुई है। शुक्रवार को उसका भाई मनोज व सुनीता उसके घर में आए। इस दौरान पारिवारिक बात को लेकर अजय का सुनीता के साथ विवाद गया। दोनों के बीच विवाद बढ़ा और मामला मारपीट में बदल गया। किसी तरह से दोनों पक्षों को शांत कराया गया।
विज्ञापन


बदला लेने का बनाया प्लान
पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार अजय और मनोज की बहन की शादी दिल्ली निवासी मुकुट से हुई है। बहन से मिलकर मनोज ने अजय को सबक सिखाने का प्लान बनाया। प्लान के तहत मनोज ने जीजा मुकुट को चंडीगढ़ बुलाया। दोनों ने शाम को अजय के घर जाकर बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में मंडी से फल लेने के लिए मुकुट व मनोज घर से निकले। इस दौरान अजय बाहर था और उसकी पत्नी अनीता घर के काम में व्यस्त हो गई। लेकिन करीब एक घंटे बाद उसने देखा तो पालने से उसका दस माह का बच्चा गायब था। उसने सूचना अजय और पुलिस को दी।

पत्नी ने जताया मनोज पर शक
पुलिस की जांच में अनीता ने मनोज पर बच्चे की किडनैपिंग का शक जताया है। इसके बाद पुलिस ने उसका फोन ट्राई किया। लेकिन मनोज व मुकुट दोनों का फोन ऑफ था। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर दोनों के पीछे एक टीम लगा दी।

मोबाइल लोकेशन से मुकुट काबू
पुलिस ने वारदात के बाद आरोपियों का लोकेशन व मोबाइल नंबर ट्रैक पर लगवाया था। इसके कुछ घंटों बाद पुलिस को आरोपी मुकुट की लोकेशन दिल्ली में मिली। दूसरे दिन पुख्ता सुबूतों के आधार पर बाद पुलिस की एक स्पेशल टीम दिल्ली गई। वहां से आरोपी मुकुट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकुट के कब्जे से बच्चे को बरामद करने का दावा भी किया है।

अजय-अनीता का इकलौता बच्चा
पीड़ित मां अनीता ने बताया कि उनका एक ही बेटा है। लेकिन, आरोपियों ने उनके व बेटे के बारे में एक बार भी नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि दो दिन तक उनके 10 माह का बच्चा कैसे रहा होगा। आरोपियों से खून का रिश्ता है। लेकिन एक मां होने के नाते वह उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

दिल्ली में अजय करा चुका है इलाज
पुलिस ने बताया कि अजय को कुछ माह पहले टीबी हो गया था। इसका इलाज कराने वह दिल्ली गया था। इस दौरान वह दिल्ली रहने वाली बहन के घर पर ही रुका था। लेकिन उसे क्या पता था कि उसका सगा भाई व सगा बहनोई उसके साथ मामूली विवाद पर इस तरह की करतूत कर सकते हैं।


आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस
जांच अधिकारी एएसआई राजबीर सिंह के अनुसार दस माह के बच्चे को किडनैप करने के आरोप में बच्चे के चाचा मनोज व फूफा मुकुट पर धारा 363, 363ए व 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। दिल्ली गई टीम ने आरोपी मुकुट को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लिया है। जबकि दूसरे आरोपी मनोज की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed