फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnap and raped with girl from 3 days

युवती को बंधक बना 3 दिनों तक इज्जत लूटता रहा हवसी

Sun, 25 Oct 2015 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Sun, 25 Oct 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
kidnap and raped with girl from 3 days

युवती को बहाने से किसी अज्ञात जगह पर ले जा उसे बंदी बनाकर तीन दिन लगातार रेप करने का मामला सामने आया है। मामला पंजाब के बठिंडा का है। तीन दिनों के बाद हवसी युवक उसे गांव के पास छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सतपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी सतपाल सिंह उसके घर आकर उसे बोला कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। वह उसे सिविल अस्पताल में दाखिल होने का कहकर अपने साथ मोटरसाइकिल पर किसी अज्ञात जगह पर ले गया।
विज्ञापन


वहां पर उसने उसके साथ तीन दिन तक बंदी बनाकर दुराचार किया। पीड़िता ने बताया कि उसके विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की।

किसी को बताने की एवज में जान से मारने की धमकियां भी दी। जांच अधिकारी का कहना था कि उन्होंने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबा‌लिग को किडनैप कर युवकों ने लूटी आबरू

kidnap and raped with girl from 3 days

इससे पहले बठिंडा में ही दो युवकों ने नाबालिग स्कूली छात्रा को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। मौड़ पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक अमृतपाल सिंह और मनप्रीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस को दी गई शिकायत में छात्रा ने बताया कि दो सितंबर को वह गांव के बस स्टैंड पास गई थी। वहां गांव के ही रहने वाले अमृतपाल सिंह और मनप्रीत सिंह उसे अगवा कर अपने घर ले गए और उसके साथ दुराचार किया।

विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर और उसे जान से मारने की धमकियां दीं। एएसआई जंगीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed