फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnap and gang rape with teenager student

ट्यूशन से आ रही थी, नशा सूंघा कार में बिठाया और...

Sat, 12 Sep 2015 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कनीना(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कनीना(हरियाणा) Updated Sat, 12 Sep 2015 06:04 PM IST
विज्ञापन
kidnap and gang rape with teenager student

कोचिंग सेंटर से ट्यूशन पढ़कर लौट रही एक छात्रा का कार सवार तीन युवकों ने रविवार दोपहर अपहरण कर लिया। नशीला पदार्थ सूंघाकर छात्रा को आरोपी किसी अज्ञात स्थान पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया।

विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर आरोपी पीड़िता को एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गए। होश में आने के बाद छात्रा के पुलिस ने बयान लिए। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला सहायक उप निरीक्षक नीलम और महिला अधिवक्ता की मौजूदगी में दिए बयान में छात्रा ने बताया कि वह कोचिंग सेंटर में आई थी। दोपहर को घर वापस घर जा रही थी। आरोप है कि कनीना से ही अजीत नामक युवक ने अपने दो साथियों की मदद से उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में बैठाते ही युवकों ने नशीला पदार्थ सूंघाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे किस स्थान पर ले गए इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करा आरोपी फरार

kidnap and gang rape with teenager student

होश में आने पर उसने अपने आपको प्राईवेट अस्पताल में भर्ती पाया। चिकित्सकों ने छात्रा से उसके परिजनों का पता लेकर घटना की जानकारी उन्हें दी। उधर, प्राईवेट अस्पताल के डाक्टर ने बताया कि एक युवक छात्रा को लेकर आया था। उसने बताया कि उसकी हालत गंभीर है।

परिजनों को सूचना देने के बहाने आरोपी युवक बाहर आ गया तथा फिर लौटकर नही आया। हालत गंभीर होने पर परिजन छात्रा को स्थानीय अस्पताल लेकर चले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे नारनौल के सामान्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस ने छात्रा के बयान पर आरोपी अजीत और उसके दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता अजीत के दोस्तों को नहीं जानती की वह कहां के रहने वाले हैं।।
 
सूबे सिंह, थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवकों के खिलाफ अपहरण कर गैंगरेप करने का मामला दर्ज कर लिया है। उनकी जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। युवती का फिलहाल इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed