{"_id":"595610b24f1c1ba8418b47ac","slug":"karnal-farmer-swallowed-poison-husband-wife-daughter-killed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आत्मघाती कदम: किसान ने परिवार के साथ निगला जहर, पति पत्नी और बेटी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्मघाती कदम: किसान ने परिवार के साथ निगला जहर, पति पत्नी और बेटी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Fri, 30 Jun 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
suicide attempt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक किसान ने परिवार के साथ मिलकर आत्मघाती कदम उठा लिया, जिसमें उसकी खुद की, पत्नी की और जवान बेटी की मौत हो गई। घटना हरियाणा के करनाल की है। निगदू के गांव कारसा डोड में बुधवार देर रात एक किसान के परिवार के चार सदस्यों ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे पति, पत्नी और बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत गंभीर है। बुटाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
जहर खाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मामले में घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बलवान और उनकी पत्नी सुनीता के कमरे से बिस्तर के पास रखे तरल पदार्थ को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। निगदू चौकी प्रभारी सुभाष ने बताया कि गांव कारसा डोड निवासी बलवान (50), उनकी पत्नी सुनीता (48), बेटा रणदीप (19) और बेटी रानी (20) ने बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।
इससे चारों की हालत खराब हो गई। गंभीर हालत में चारों को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। इलाज के दौरान सुनीता, बलवान और रानी ने दम तोड़ दिया। रणदीप की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी विवेक चौधरी पुलिस बल सहित अस्पताल में पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामा मैं कल इस दुनिया में नहीं रहूंगा
suicide
बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे जहरीला पदार्थ खाने के बाद रणदीप ने इसकी सूचना अपने मामा जोगिंद्र को दी। जोगिंद्र निवासी यूनिसपुर ने बताया कि भांजे रणदीप के जहरीला पदार्थ खाने के बाद जब उसे गाड़ी में अस्पताल लाया जा रहा था, उसने उनके पास फोन करके कहा था कि ‘मैं कल इस दुनिया में नहीं रहूंगा’। रणदीप विदेश जाने की तैयारी कर रहा था, इसके लिए वह कुरुक्षेत्र से कोचिंग ले रहा था। उसके पिता बलवान खेती करते थे।
घर में किसी तरह का कोई झगड़ा नहीं था
बलवान के पिता फूल सिंह (80) का कहना है कि उसके 6 बेटे थे। एक की करीब 20 साल पहले मौत हो गई थी। 4 पुत्र उसके साथ एक ही मकान में रहते हैं। सबसे बड़ा बेटा मेवा सिंह परिवार के साथ गांव में अलग घर में रहता है। घर में किसी प्रकार का कोई झगड़ा या परेशानी नहीं थी, लेकिन ऐसी नौबत कैसे आई कह नहीं सकता।
बर्तन में रखा मिला तरल पदार्थ
बुटाना थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने बलवान व उसकी पत्नी सुनीता के कमरे से बिस्तर के पास रखे बर्तन में तरल पदार्थ को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।
गांव कारसा डोड में एक परिवार के चार सदस्यों के जहरीला पदार्थ खाने से माता-पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत गंभीर है। जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
- हरविंद्र सिंह, थाना प्रभारी बुटाना