{"_id":"5ff74f3447229c1dd15abadf","slug":"kapurthala-jail-warden-arrested-for-selling-sims-to-prisoners","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला : कैदियों को तीन हजार रुपये में सिम बेचता था जेल वार्डन, दो साथियों संग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कपूरथला : कैदियों को तीन हजार रुपये में सिम बेचता था जेल वार्डन, दो साथियों संग गिरफ्तार
Fri, 08 Jan 2021 12:15 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपूरथला पुलिस ने मॉडर्न जेल में कैदियों को 16 मोबाइल सिम पहुंचाने जा रहे जेल वार्डन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे एक्टिव सिम के अलावा एक कार भी बरामद की है। थाना कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी कपूरथला कंवरदीप कौर ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि मॉडर्न जेल में गैरकानूनी तरीके से मोबाइल नेटवर्क चलने की शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन
इसकी जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम ने छह जनवरी की रात करीब 11 बजे गुप्त सूचना के आधार पर आईटीसी फैक्टरी के बाहर नाकाबंदी कर दी। इस दौरान कार सवार जालंधर निवासी विजय, कपूरथला निवासी शिवम और गुरदासपुर निवासी कपूथला जेल के वार्डन लवप्रीत सिंह को काबू कर उनसे 16 एक्टिव सिम समेत एक मोबाइल बैटरी बरामद की।
विज्ञापन
ये सिम कैदी-हवालाती विकास जौली, संजीव कुमार और पंजाब सिंह को पहुंचाए जाने थे। ये तीनों जेल में कैदियों को तीन हजार रुपये में सिम बेचते थे। पुलिस ने जेल वार्डन लवप्रीत द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कार भी बरामद कर ली है। पूछताछ में सामने आया है कि शिवम और विजय पेशेवर अपराधी हैं। विजय पर पहले भी लूट, चोरी, हत्या के अलग-अलग थानों में पांच केस दर्ज हैं। वह 25 महीने कपूरथला जेल में सजा भी काट चुका है। वहीं, शिवम पर थाना सिटी कपूरथला में एक केस दर्ज है।
विज्ञापन