सेना में भर्ती होने के जुनून में 17 युवकों ने कर दिया कांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में भर्ती होने के जुनून में 17 युवकों ने किया ऐसा कांड कि खुलासे से सेना के साथ-साथ लोग भी दंग रह गए। दरअसल हरियाणा के टोहाना में फर्जी रिहाइशी एवं जाति प्रमाण पत्र के जरिए सेना में नौकरी प्राप्त करने के मामले का खुलासा हुआ है।
तहसीलदार हरि सिंह बिश्नोई की शिकायत पर इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया गया है कि सेना में भर्ती के लिए इन प्रमाण पत्रों को पेश किया गया था जिसकी वेरिफिकेशन करवाने पर मामले का भंडाफोड़ हुआ। मामले में दो युवकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। बाकी की जांच की जा रही है।
तहसीलदार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आर्मी रिकरुटिंग अधिकारी हिसार द्वारा रिहायशी व जाति प्रमाण पत्र की तसदीक मांगी गई थी जिसमें 17 युवकों के रिहायशी प्रमाण पत्र गलत पाए गए।
उन्होंने बताया कि नगर पार्षदों व नंबरदारों से मिली भगत व साजिश करके स्कैनिंग के उपरांत फर्जी बनवा कर नौकरी हासिल करने की कोशिश की गई है। ऐसा करके प्रशासन के साथ धोखा किया गया है।
17 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू
इन पर हुआ मामला दर्ज
शहर पुलिस ने टोहाना निवासी अक्षय व कुलदीप के जाती व रिहायशी प्रमाण पत्र दोनो ही फर्जी पाए। जबकि अजय समैण, मनजीत टोहाना, सोनू कन्हडी, अमित टोहाना, पवन दमकौरा, संदीप टोहाना, खुशी राम टोहाना, हरदयाल टोहाना, अमजीत टोहाना के रिहायशी व राकेश टोहाना, प्रदीप कन्हडी, अमित टोहाना, अजय टोहाना के जाती प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
फतेहाबाद और भूना में भी सामने आ चुके हैं मामले: फर्जी रिहाइशी एवं जाति प्रमाण पत्रों के द्वारा सेना में नौकरी पाने के मामलों का खुलासा फतेहाबाद और भूना में भी हो चुका है। पुलिस ने इस मामले में पहले कई युवकों को गिरफ्तार भी किया है। हालांकि उस मामले में अभी जांच जारी है। अब टोहाना में इस प्रकार का मामला सामने आने से फतेहाबाद जिले में इस प्रकार के रैकेट होने की संभावना बढ़ गई है।
क्या कहते हैं थाना शहर प्रभारी: इस बारे में थाना शहर प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि तहसीलदार हरिओम बिश्नोई की शिकायत के आधार पर उक्त लोगों के खिलाफ फर्जी रिहायशी व जाति प्रमाण पत्र बनवाने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच की जा रही है।