{"_id":"5fce58a17bb6876d32389c78","slug":"jind-police-arrested-one-lakh-rupees-rewarded-miscreant","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक लाख रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, तीन जिलों में था खौफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक लाख रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, तीन जिलों में था खौफ
Mon, 07 Dec 2020 10:03 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
एक लाख रुपये का इनामी बदमाश पुलिस गिरफ्त में।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम, रोहतक और झज्जर जिले की पुलिस के लिए सिरदर्द बने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने रविवार को जुलाना के पास कच्चा बाईपास से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गुरुग्राम पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास के आरोपी अंकित पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था।
विज्ञापन
रविवार को जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र बागड़ी को सूचना मिली थी कि एक युवक कट्टे के साथ कच्चा बाईपास लिजवाना रोड शादीपुर पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। थाना प्रभारी ने उसे पकड़ने के लिए टीम बनाई और बताए गए स्थान पर छापा मारा। इस दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो उससे एक 32 बोर का कट्टा, दो मैगजीन और पांच कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान रोहतक जिला के कुलताना गांव निवासी अंकित के रूप में हुई। डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इस दौरान पता लगाया जाएगा कि हथियार कहां से लिया और अन्य किन वारदातों को अंजाम दिया। इसके बारे में आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
आरोपी पर यह केस हैं दर्ज
- तीन जून 2018 में रोहतक के गांव रोहद निवासी जसबीर पर जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाने के आरोप में थाना सांपला में मुकदमा दर्ज है।
- चार जुलाई 2018 को थाना फरूकनगर क्षेत्र के हाजिपुर निवासी नरेंद्र पर हत्या के प्रयास में गोली चलाने और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज।
- 24 अगस्त 2018 को शहर थाना बहादुरगढ़ में अवैध हथियार बरामद करने और 15 जुलाई 2020 को गुरुग्राम में मनोज डागर सरपंच अलीपुरा सोहना की गोली मारकर हत्या की थी।