फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jewellery theft of elderly woman at manimajra

76 साल की बुजुर्ग महिला को बेहोश कर गहने लूटे

Mon, 08 Feb 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 08 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
jewellery theft of elderly woman at manimajra

मनीमाजरा के शिवालिक गार्डन के बाहर आरआईएमटी स्कूल के सामने सोमवार दोपहर 76 साल की एक बुजुर्ग महिला को बेहोश कर उसके गहने लूूटने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


सड़क किनारे बेहोश पड़ी बुजुर्ग महिला को देखकर राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर ने बुजुर्ग महिला को मनीमाजरा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में महिला को होश न आने पर उसे सेक्टर-16 अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला को सोमवार देर शाम तक होश नहीं आया था। डाक्टरों ने उनकी हालात काफी गंभीर बताई है। घटना दोपहर ढाई बजे की है। बुजुर्ग महिला की पहचान माड़ी वाला टाउन, मकान नंबर 2193/23 में रहने वाली बिमला देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के बेटे दुकानदार सतीश कुमार ने बताया कि उनकी मां नगला मोहल्ले में पेंशन कार्ड बनवाने गई थी। इस दौरान दोपहर को घर लौटते समय किसी व्यक्ति ने उसे आरआईएमटी स्कूल के सामने कुछ सुंघाकर बेहोश कर कान की बालियां, सोने की चेन और हाथ से अंगुठी उतरा ली।

सतीश ने बताया कि जिस उंगली से अंगुठी उतरी गई है, उस पर खरोंच आई हुई है। मनीमाजरा पुलिस ने सतीश के बयान पर मौके का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी है।

डेढ़ घंटे करते रहे एंबुलेंस और ड्राइवर का इंतजार
सतीश कुमार ने बताया मनीमाजरा अस्पताल से डॉक्टरों ने उनकी मां को शाम चार बजे सेक्टर-16 अस्पताल रेफर कर दिया था। इसके बाद डेढ़ घंटे तक उन्हें अस्पताल की एंबुलेंस नहीं मिली। उन्हें बताया गया कि एक एंबुलेंस सेक्टर-32 अस्पताल गई है। जबकि दूसरी का ड्राइवर नहीं आया है।


इंतजार करने के बाद उन्होंने साढ़े पांच बजे 108 नंबर पर फोन करके एंबुलेंस बुलाई और उससे मां को सेक्टर-16 अस्पताल ले आए। वहीं समाजसेवी रामेश्वर गिरि का कहना है कि मनीमाजरा का अस्पताल सफेद हाथी बना चुका है। यहां पर इमरजेंसी में आने वाले हर मरीज को सेक्टर-16 रेफर कर दिया जाता है। यहां पर मरीजों को दवाएं भी नहीं दी जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed