फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jewellery showroom, factory on fired

आग का तांडव: ज्वेलरी शोरूम, फैक्टरी जलकर राख

Sat, 03 May 2014 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Sat, 03 May 2014 07:35 PM IST
विज्ञापन
Jewellery showroom, factory on fired

शनिवार का दिन अग्निकांडों के नाम रहा। एक ज्वेलरी शोरूम और प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग में लाखों का माल जलकर नष्ट हो गया। वहीं यमुनानगर विधायक के कार्यालय में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तीनों स्थानों पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन रोड पर गीता भवन मार्केट में एनके ज्वैलर्स के नाम से ज्वेलरी शोरूम है। रात करीब 12 बजे शोरूम से धुआं निकलता देख लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और शोरूम मालिक को दी। दमकल वाहन के मौके पर आने के बाद दमकल कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग काफी अधिक फैल चुकी थी इसलिए आग पर काबू पाने के लिए एक और दमकल वाहन मौके पर आया। 
विज्ञापन


उधर, खजूरी रोड स्थित मोदी प्लाईवुड फैक्टरी में रात करीब ढाई बजे आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। यह आग फैक्टरी में रखे कच्चे माल में लगी थी। फैक्टरी में काफी मात्रा में कच्चा माल पड़ा होने के कारण आग फैलती चली गई। आग को बढ़ता देख तीन अन्य दमकल वाहन मौके पर बुलवाए गए। दमकल कर्मचारियों को आग को नियंत्रित करने में करीब साढ़े तीन घंटे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed