फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jewelers raid undeclared assets of 26 crore recovered

नोटबंदी का असर: छापा मार नामी ज्वेलर से 26 करोड़ की अघोषित संपत्ति बरामद

Tue, 15 Nov 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 15 Nov 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
jewelers raid undeclared assets of 26 crore recovered
सोना और पैसे
आठ नवंबर की रात आठ बजे बड़े नोटों पर पाबंदी के एलान के साथ ही ज्वेलरी शोरूम पर सोना खरीदने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों ने तड़के तक जमकर खरीदारी की। अगले ही दिन शहर के प्रतिष्ठित ज्वेलर निक्कामल के परिसरों पर आयकर विभाग ने सर्वे किया। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार बीस घंटे की गहन जांच के बाद 26 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति सामने आ गई।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद उमड़ी भीड़ और उसके बाद आयकर अधिकारियों की तिरछी नजर के चलते सराफा कारोबारियों की दुकानें सोमवार को लगातार पांचवें दिन भी बंद रहीं। कारोबारियों का कहना है कि इससे सारा धंधा चौपट हो गया है।
विज्ञापन

नोटबंदी के अगले दिन आयकर विभाग ने किया था परिसर का सर्वे

jewelers raid undeclared assets of 26 crore recovered
500 and 1000
लुधियाना ज्वेलर्स एसोसिएशन के महासचिव मनोज ढांडा कहते हैं कि आयकर विभाग के डर से बाजार बंद नहीं है, बल्कि बाजार में तरलता की कमी के कारण काम नहीं किया जा रहा है।

ग्राहक पुराने नोट लेकर आ रहे हैं, नए नोट की भारी कमी है। पुराने नोट अब अवैध हो गए हैं। ऐसे में दुकानें खोलने का कोई फायदा नहीं है। ढांडा ने कहा कि मोदी के इस फैसले से विवाह शादी सीजन चौपट हो गया है। उनका तर्क है कि जब बाजार में नई करेंसी आएगी, तभी दुकानें खोली जाएंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed