फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jalandhar man try to kill wife for property

पति ने मां के साथ मिलकर दे दी पत्नी की सुपारी, कोठी बनी साजिश की वजह

Fri, 22 Sep 2017 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Fri, 22 Sep 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
jalandhar man try to kill wife for property
murder
हद हो गई, पति ने अपनी मां के साथ मिलकर पत्नी को मारने के लिए सुपारी दे दी। वजह बनी एक कोठी, फिलहाल महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही है। घटना पंजाब के जालंधर की है। करोल बाग में एक महिला ने छोटे बेटे से मिलकर बहू का कत्ल करने के लिए एक लाख में सौदा तय किया। इनमें से उसने 80 हजार उसने खुद रखकर सुपारी किलर को 20 हजार देने थे। गले पर गहरे कट के बावजूद ममता (26) किसी तरह बच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने सास ऊषा, पति प्रदीप और सुपारी किलर कश्मीर सिंह उर्फ सोढी को गिरफ्तार कर लिया है। जौहल अस्पताल में दाखिल ममता की हालत गंभीर बनी हुई है। एडीसीपी सिटी कुलवंत सिंह हीर और एसीपी सतिंदर चड्डा ने बताया कि इस कांड को सुलझाने में सीसीटीवी फुटेज ने अहम रोल अदा किया। करोल बाग की रहने वाले ऊषा के छोटे बेटे ने 30 अक्तूबर 2014 को लुधियाना के महा सिंह नगर वासी ममता से शादी की थी।
विज्ञापन


कोठी बेचने को लेकर ऊषा और उसकी बहू ममता के बीच ठन गई। प्रदीप मां के साथ मिलकर ममता को परेशान करने लगा। उसे जान से मारने के लिए उसकी मां ने पड़ोसी कश्मीर सिंह सोढी निवासी हिमाचल प्रदेश को तैयार किया जिसने ममता के कत्ल के लिए हामी भर दी। ऊषा ने प्रदीप को बताया कि सोढी एक लाख रुपये में ममता का कत्ल कर देगा। योजना के मुताबिक वीरवार सुबह 9.15 बजे ऊषा का बड़ा बेटा विनोद पत्नी सीमा के साथ कही बाहर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में ममता, उसकी दो माह की बेटी अदिति, दो साल का बेटा यश, जेठानी का बेटा और पति प्रदीप थे। करीब 10 बजे प्रदीप दोनों बच्चों को लेकर घर से कार में निकल गया। उसके दस मिनट के बाद ममता ने घर का दरवाजा खोला तो सास किसी सोढ़ी के साथ दाखिल हुई। इस दौरान उन्होंने ममता का गला रेत दिया। एसीपी सतिंदर चड्डा ने बताया कि उनको शुरू से ही मां ऊषा के ब्यान संदिग्ध लग रहे थे। ऊषा ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे, लेकिन ममता ने मां को बिना बताए चला दिए।


इसमें ऊषा सुपारी किलर सोढी के साथ अंदर जाती दिख रही थी। पुलिस ने बेटे प्रदीप, मां ऊषा व सोढी को गिरफ्तार कर लिया है। मां ऊषा ने बेटे प्रदीप से एक लाख हत्या के लिए लेने थे और आगे सोढ़ी को महज 20 हजार की राशि देनी थी। 80 हजार की राशि खुद बेटे से छुपाकर अपने पास रख लेनी थी। पुलिस ने सीसीटीवी रिकार्डिंग के अलावा वह चाकू भी कब्जे  में ले लिया है, जिससे ममता की हत्या की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed