{"_id":"6134cd3e12ee8a3dcd0dab94","slug":"iron-box-full-of-cartridges-found-buried-in-the-field-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैरतअंगेज मामला: किसान के खेत में दबा मिला लोहे का बॉक्स, खोलने पर हर कोई हैरान, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हैरतअंगेज मामला: किसान के खेत में दबा मिला लोहे का बॉक्स, खोलने पर हर कोई हैरान, बुलानी पड़ी पुलिस
Sun, 05 Sep 2021 07:37 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 05 Sep 2021 07:37 PM IST
सार
पंजाब के फिरोजपुर में एक किसान के खेत से 245 कारतूस मिले हैं। पेड़ों की कटाई के दौरान एक लोहे के बॉक्स में मिले कारतूस की घटना से सभी लोग हैरान हैं। दरअसल, पेड़ों की कटाई के दौरान एक पेड़ की जड़ की खुदाई के दौरान कारतूसों से भरा यह बॉक्स बरामद हुआ है।
विज्ञापन
बॉक्स में मिले कारतूस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव माछी बुगर के एक किसान के खेत से गोली-बारूद का एक बाक्स बरामद हुआ है। खेत में मिट्टी के पुराने टीले पर पेड़ काटते वक्त यह बॉक्स बरामद हुआ है। पेड़ की जड़ जैसे ही उखाड़ी गई तो वहां मजदूरों को जमीन में दबा जंग लगा लोहे का बॉक्स नजर आया। खोलने पर उससे 245 कारतूस मिले।
विज्ञापन
इसकी सूचना तुरंत थाना तलवंडी भाई और सरपंच को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कारतूस से भरा बाक्स अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल थाना तलवंडी भाई पुलिस ने रविवार को अज्ञात पर केस दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बॉक्स में एक पट्टा है, इसमें लगभग 245 कारतूस है। कारतूसों पर 99 आईके मार्का लगा है। ये कारतूस लंबे हैं, जो किसी बड़ी गन के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि उक्त बॉक्स किसान जगजीत की जमीन से मिला है। फिलहाल अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्जकर लिया गया है। बॉक्स में जंग लगा हुआ है। इसकी सूचना मजदूरों ने किसान जगजीत को दी। किसान ने बॉक्स को जमीन से बाहर निकाला तो देखा इसमें भारी संख्या में कारतूस भरी हैं।
विज्ञापन